{"_id":"6287ca7adf3bbb58bb53663a","slug":"aadhar-card-not-made-for-58-thousand-children-bhadohi-news-vns65460046","type":"story","status":"publish","title_hn":"58 हजार बच्चों का नहीं बना आधार कार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
58 हजार बच्चों का नहीं बना आधार कार्ड
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्ञानपुर। प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालयों में पढ़ने वाले 58 हजार बच्चों का आधार कार्ड नहीं बन सका है। इससे सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में परेशानी का सामना करना पड़ेगा। बेसिक शिक्षा अधिकारी ने कैंप लगाकर बच्चों का आधार कार्ड बनाने का निर्देश दिया है।
जिले में 892 प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक और कंपोजिट विद्यालय संचालित है। 2021 के शिक्षा सत्र में एक लाख 83 हजार बच्चे पहली से आठवीं तक पंजीकृत थे। तमाम प्रयास के बाद भी 18 हजार बच्चों का आधार कार्ड नहीं बन सका जबकि नए सत्र में करीब 40 हजार बच्चों का नामांकन हो गया है। अब तक अभिभावकों के आधार कार्ड से ही उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ मिलता था, लेकिन आने वाले दिनों में बच्चों के आधार कार्ड के माध्यम से यूनिफार्म, बैग सहित अन्य योजनाओं का लाभ मिलेगा। इसके लिए शासन ने सभी बेसिक शिक्षा अधिकारियों को पत्र जारी कर दिया है। प्रभारी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रमाकांत सिंह ने कहा कि खंड शिक्षा अधिकारियों को पत्र जारी किया गया है। बीआरसी, एनपीआरसी में कैंप लगाकर आधार कार्ड बनवाने के लिए कहा गया है। जुलाई में स्कूल खुलने से पूर्व ही ज्यादातर बच्चों का आधार कार्ड बनाने का लक्ष्य है।