फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   A young man ran to catch a buffalo and fell into a pond and died by drowning

Bhadohi News: भैंस को पकड़ने के लिए दौड़ा युवक तालाब में गिरा, डूबने से गई जान

Wed, 23 Jul 2025 11:44 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jul 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
A young man ran to catch a buffalo and fell into a pond and died by drowning
ऊंज। रघुरामपुर गांव में बुधवार को तालाब में डुबने से आकाश गौतम (23) की मौत हो गई। युवक घर के बाहर भैंस को खूंटे से बांध रहा था। इस बीच वह तालाब में जाने के लिए कूदकर भागने लगी। आकाश उसे पकड़ने के लिए दौड़ा तब तक भैंस तालाब में चली गई।
विज्ञापन

युवक के हाथ में भैंस के गर्दन में बंधी रस्सी थी। भैंस के तालाब में भागने के कारण युवक भी तालाब में चला गया। युवक को तैरना नहीं आता था। इस कारण वह तालाब में डूब गया। तालाब में डूबने के बाद आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाना शुरू किया।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान महेंद्र सिंह ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से डेढ़ घंटे बाद युवक के शव को तालाब से बाहर निकाला। मृतक आकाश चार भाईयों में सबसे छोटा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

वह अभी अविवाहित था। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed