{"_id":"6875545d6b25ad2f460405f8","slug":"a-young-man-died-due-to-electric-shock-while-making-a-fan-bhadohi-news-c-191-1-gyn1003-128884-2025-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: पंखा बनाते समय करंट की चपेट में आने से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: पंखा बनाते समय करंट की चपेट में आने से युवक की मौत
विज्ञापन
औराई। वनपुरवा समधा निवासी साधु यादव (40) की टेबल फैन की मरम्मत के दौरान करंट की चपेट में आकर सोमवार को मौत हो गई।
परिजनों की सूचना पर आसपास के लोग उसे सीएचसी औराई लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मृतक घर पर ही इलेक्ट्रॉनिक उपकरण की मरम्मत करने का काम करता था। सोमवार को वह एक टेबल फैन की मरम्मत कर रहा था तभी उसमें करंट प्रवाहित हो गया। इससे वह झुलस गया। मृतक के दो बेटे व एक बेटी है। प्रभारी निरीक्षक रामसरीख गौतम ने बताया कि सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।