फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   A woman is caught in foreign currency smuggling

विदेशी करेंसी की तस्करी में फंस चुकी है युवती

Thu, 22 Oct 2020 04:14 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 22 Oct 2020 04:14 PM IST
विज्ञापन
A woman is caught in foreign currency smuggling
ज्ञानपुर। बाहुबली विधायक विजय मिश्र समेत तीन के खिलाफ दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली युवती के हर रोज नए कारनामे सामने आ रहे हैं। अब विदेशी करेंसी की तस्करी में भी उसके फंसने का मामला सामने आया है। 2018 में उसके खिलाफ मुकदमा भी दर्ज हो चुका है।
विज्ञापन

वाराणसी की युवती ने चार दिन पूर्व ज्ञानपुर विधायक विजय मिश्र, बेटे विष्णु मिश्र और नाती विकास मिश्र के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया था। केस दर्ज होने के बाद युवती के पुराने कारनामों की फाइल धीरे-धीरे खुल रही है। गुजरे दो दिनों में युवती ने कथित तौर पर अन्य कई लोगों के खिलाफ भी छेड़खानी, दुष्कर्म और प्रताड़ना के केस दर्ज कराए हैं। पुलिस को दिए गए कई प्रार्थना पत्र सोशल मीडिया में वायरल हो रहे हैं। अब युवती के विदेशी करेंसी के तस्करी का मामला सामने आया है। 25 जनवरी 2018 को कोलकाता से बैंकाक के लिए भूटान एयरलाइन में उड़ान भरने से पहले कस्टम अधिकारी ने युवती को संदिग्ध देखकर रोका। उसके शरीर से बड़ी मात्रा में विदेशी करेंसी बरामद किया था। गहन पूछताछ के बाद उसके बोर्डिंग पास को जब्त कर लिया और उसे फ्लाइट से उतार दिया गया था। शुरूआती पूछताछ में उसने बैंकाक गाना गाने जाने का बयान दिया, हालांकि तीन महीने बाद उससे मुकर गई। उसके बाद कस्टम के अधिकारियों ने उसके खिलाफ तस्करी का मुकदमा दर्ज किया। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही मुकदमे की कॉपी को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed