फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   A woman going to get medicine was hit by a train and died

Bhadohi News: दवा लेने जा रही महिला आई ट्रेन की चपेट में, मौत

Tue, 09 Jul 2024 02:16 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jul 2024 02:16 AM IST
विज्ञापन
A woman going to get medicine was hit by a train and died
भदोही। कोतवाली क्षेत्र के रेवाड़ा परसपुर में रेलवे ट्रैक के दक्षिण तरफ सोमवार को ट्रेन की चपेट में आने से एक वृद्ध महिला की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

नगर के उक्त मोहल्ले के पाल बस्ती निवासी कतवारु की पत्नी सुंगवती देवी (65) दोपहर में दवा लेने के लिए जा अपने घर के पास रेलवे ट्रैक को पार कर चौरी रोड की तरफ आ रही थी। इसी बीच छपरा से दुर्ग को जाने वाली 15160 अप सारनाथ एक्सप्रेस ट्रेन आ गई। जिसकी चपेट में आने से वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गई। घटना घर के पास हुई।
विज्ञापन

मृतका की बेटी का तो रो-रोकर बुरा हाल रहा। आसपास के लोगों द्वारा घटना की सूचना कोतवाली पुलिस के साथ ही भदोही रेलवे स्टेशन के जीआरपी को दी गई। सूचना मिलते ही कस्बा चौकी पुलिस के साथ ही जीआरपी चौकी के जवान घटनास्थल पर पहुंच गए थे। घटना कस्बा चौकी के अंतर्गत होने कारण वहां की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आस-पास के लोगों की मानें तो मृतका को सिर्फ एक ही बेटी है। जिसकी वह शादी कर दिए हैं। मृतका के पति कतवारु को फालिज मार दिया है। ऐसे में परिवार के खर्च का बोझ मृतका सुंगवती देवी के ऊपर था, जो किसी तरह अपने घर का खर्च चलती थी। उनको भी कान से कम सुनाई देता था। ट्रेन के पायलट द्वारा हॉर्न बजाया गया होगा, लेकिन कम सुनाई देने के कारण वें उसकी चपेट में आ गई और मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed