फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   A woman gave birth to three children in Aurai CHC mother and child are safe

Bhadohi News: कुदरत का चमत्कार; औराई सीएचसी में महिला ने तीन बच्चों को दिया जन्म, जच्चा-बच्चा सुरक्षित

Sun, 01 Jun 2025 12:48 AM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Sun, 01 Jun 2025 12:48 AM IST
सार

समधा गांव की निवासी महिला ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक साथ तीन बच्चों को जन्म दिया है। लोग इसे कुदरत का चमत्कार मान रहे हैं। जच्चा बच्चा दोनों पूरी तरह से सुरक्षित हैं और देखने वालों के लिए इनकी छवि अद्भुत मानी जा रही है।
 

विज्ञापन
A woman gave birth to three children in Aurai CHC mother and child are safe
तीन बच्चों ने लिया जन्म - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

समधा गांव की निवासी राजकुमारी देवी ने शनिवार को औराई स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में एक साथ तीन बच्चों को जन्म दिया। नवजातों में दो पुत्र और एक पुत्री शामिल हैं। चिकित्सकों की देखरेख में सुरक्षित डिलीवरी होने के बाद जच्चा और तीनों बच्चे पूरी तरह स्वस्थ हैं।

विज्ञापन


समधा गांव निवासी राजकुमारी को प्रसव पीड़ा होने पर गांव की आशा कार्यकर्ता गायत्री देवी ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें समय पर औराई सीएचसी पहुंचाया। अस्पताल में मौजूद डॉक्टरों और स्टाफ की टीम ने तुरंत इलाज शुरू किया और सफलतापूर्वक तीनों बच्चों का प्रसव कराया।
विज्ञापन


इस अनोखे प्रसव की खबर फैलते ही अस्पताल में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। अस्पताल प्रशासन ने बताया कि फिलहाल मां और बच्चे डॉक्टरों की निगरानी में हैं और स्वस्थ हैं। स्थानीय लोगों और परिजनों ने आशा कार्यकर्ता गायत्री देवी की तत्परता और अस्पताल की चिकित्सकीय टीम के प्रयासों की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन










 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed