फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   A woman climbed a tank with children to the ground

जमीन के लिए बच्चों के साथ टंकी पर चढ़ी महिला

Wed, 09 Sep 2020 10:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
A woman climbed a tank with children to the ground
मुख्यालय के पास पानी टंकी पर चढ़कर बच्चों के साथ बैठी महिला। - फोटो : BHADOHI
ज्ञानपुर। जमीन के विवाद को लेकर जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों का चक्कर लगा रही महिला आजिज आकर बुधवार को अपने दो बच्चों के साथ पानी की टंकी पर चढ़ गई। जिला मुख्यालय के समीप पानी टंकी पर चढ़ी महिला को देखकर खलबली मच गई। जानकारी मिलने के बाद मौके पर पुलिस और राजस्व विभाग के अधिकारी पहुंच गए। उसे बहुत समझाया गया। तकरीबन एक घंटे की जद्दोजहद के बाद महिला टंकी से नीचे उतरी। उसके बाद तहसीलदार ने मौके पर पहुंचकर जमीन का सीमांकन कराया।
विज्ञापन

गोपीगंज थानाक्षेत्र के गेराईं गांव निवासी मन्ना देवी अपने जमीन पर अतिक्रमण होने की शिकायत लेकर तहसील का चक्कर लगा रही थी। उसका कहना था कि चार महीने से परेशान थी और जब लेखपाल से नापी कराने की बात कहती तो वह निजी स्वार्थ में टालमटोल कर रहा था। इसके बाद बुधवार को जिला मुख्यालय पर स्थित पानी की टंकी पर वह अपने दो छोटे-छोटे बच्चों को लेकर चढ़ गई। इसकी खबर मिलते ही मौके पर ज्ञानपुर कोतवाली पुलिस, सीओ सदर और तहसीलदार के बाद ज्ञानपुर एसडीएम भी पहुंच गए। महिला की मनुहार शुरू हो गई, लेकिन वह मानने को तैयार न थी। लंबी जद्दोजहद और जमीन विवाद को तुरंत निस्तारण कराने के आश्वासन पर वह नीचे उतरी।
विज्ञापन

इसके बाद तहसीलदार देवेंद्र यादव ने मौके पर पहुंचकर जमीन की नापी कराकर विवाद का निपटारा कराया। तहसीलदार ने बताया कि महिला का कहना था कि उसकी जमीन पर पड़ोसी काश्तकार ने कब्जा किया है। उसकी पहले शिकायत पड़ी थी तो उस पर बुधवार को ही सीमांकन कराने को कहा गया था, लेकिन इससे पहले ही वह टंकी पर चढ़ गई। हालांकि मौके पर जाकर जमीन की नापजोख कराकर मामले का निस्तारण कर दिया गया। मौके पर कोई कब्जा नहीं निकला। एक मेड़ थोड़ी टेढ़ी थी, जिसे ठीक करा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed