फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   A wall fell on a young man doing wiring, he was crushed to death

Bhadohi News: वायरिंग कर रहे युवक पर गिरी दीवार, दबकर मौत

Sun, 09 Jun 2024 03:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jun 2024 03:30 AM IST
विज्ञापन
A wall fell on a young man doing wiring, he was crushed to death
चौरी। थाना क्षेत्र के कोलहर गांव में वायरिंग कर रहे एक युवक पर दीवार गिर गई। दीवार के मलबे में दबकर बुरी तरह घायल हो गया। घटना की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। आनन-फानन में उसे एमबीएस लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

कोलहर गांव निवासी शशि उर्फ सोमारू (30) वायरिंग कर परिवार का जीविकोपार्जन करता था। शनिवार को वह गांव के एक व्यक्ति के यहां वायरिंग करने गया हुआ था। बताया जा रहा है कि जिस मकान की वह वायरिंग करने गया था। वहां कुछ काम भी लगा हुआ था। वायरिंग के दौरान अचानक एक दीवार उसके ऊपर आकर ही गिर गई। जिसमें दबकर वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने दीवार के मलबे से उसे निकालकर महाराजा बलवंत सिंह राजकीय अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के पिता स्व. श्रीनारायण उर्फ बांगुर की कोरोनाकाल में मौत हो गई थी। परिवार में वह उसकी पत्नी शैला देवी, बेटा कार्तिक और मां रहती थी। जबकि एक भाई परिवार के साथ बाहर रहता है। परिवार की जिम्मेदारी इसी के कंधों पर थी। इसकी दो बहनों की शादी हो चुकी थी। युवक की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed