फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   A thick sheet of fog, people shivering from the melt

कोहरे की तनी चादर, गलन से कांपे लोग

Tue, 28 Dec 2021 01:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 28 Dec 2021 01:12 AM IST
विज्ञापन
A thick sheet of fog, people shivering from the melt
कोहरे की तनी चादर, गलन से कांपे लोग
विज्ञापन

- सुबह दस बजे तक जिले में छाया रहा कोहरा
- तापमान में और गिरावट आने की संभावना
संवाद न्यूज एजेंसी
ज्ञानपुर। जिले में मौसम ने एक बार फिर से करवट बदला है। बीते सप्ताह जिले में न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस तक चला गया था। तापमान में गिरावट के कारण गलन बढ़ी और लोग कांपते नजर आए। हालांकि शनिवार से तापमान में बढ़ोत्तरी होने लगी। इसी बीच सोमवार की सुबह घरे कोहरे की चादर तनी रही। कोहरा इतना ज्यादा था कि सुबह दस बजे तक वाहनों की आवाजाही धीमी रही। कोहरे के कारण गलन से भी लोग परेशान रहे। मौसम विभाग ने अगले दिनों में तापमान में थोड़ी गिरावट आने की आशंका जतायी है।

सुबह छह बजे जब लोग जगे तो घरा कोहरा छाया रहा। जैसे-जैसे दिन चढ़ रहा था वैसे-वैसे कोहरा बढ़ता जा रहा था। आलम यह था कि 50 मीटर दूर की वस्तुएं ठीक से दिख नहीं रहीं थी। सुबह दस बजे जब धूप हुई तो धीरे-धीरे कोहरा छंटने लगा। दोपहर बाद बादल के कारण किसानों को भी चिंता हुई कि यदि बारिश हुई तो उन किसानों को नुकसान होगा जो धान बेचने के लिए क्रय केंद्रों पर कतार लगाए हैं। शाम चार बजे से ही गलन के कारण लोग घरों में पहुंचने लगे। पांच बजे के बाद सन्नाटा छाने लगा। मौसम विभाग के अनुसार न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री और अधकितम तापमान 23.5 डिग्री रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed