फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   A thick blanket of fog in the morning, bright sunshine in the afternoon, and wind blowing at 14 km/h in the evening

Bhadohi News: सुबह घने कोहरे की चादर, दोपहर में तेज धूप, शाम को 14 किमी की रफ्तार से चली हवा

Sat, 17 Jan 2026 01:46 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jan 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
A thick blanket of fog in the morning, bright sunshine in the afternoon, and wind blowing at 14 km/h in the evening
सुबह के समय निकल रहे भगवान भाष्कर। संवाद - फोटो : मृतका स्व​प्निल तिवारी।
ज्ञानपुर। बीते एक सप्ताह से मौसम में लगातार उतार चढ़ाव जारी है। शुक्रवार को दिन की शुरुआत घने कोहरे से हुई। दोपहर में तेज धूप रही तो शाम को 14 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज पछुआ हवा चलने लगी। इस कारण रात में गलन बढ़ गई। अधिकतम तापमान में 0.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान में 1.8 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई है। कृषि विज्ञान केंद्र बेजवां के मौसम विशेषज्ञ सर्वेश बरनवाल ने बताया कि शुक्रवार को अधिकतम तापमान 23.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शनिवार को तापमान में वृद्धि और मौसम साफ रहने का अनुमान है।
विज्ञापन

सेहत के प्रति बरतें सतर्कता
जिला अस्पताल के फिजिशियन डॉ. प्रदीप यादव ने बताया कि यह मौसम सेहत के लिहाजा से नुकासनदेह है। इससे सतर्कता जरूरी है। सुबह-शाम छोटे बच्चों को घर के अंदर रखें। धूप निकलने के बाद ही उसे बाहर निकालें। बुजुर्गाें को गुनगुना पानी पिलाएं।
विज्ञापन

बीते सात दिनों का तापमान
16 जनवरी - 23.5 - 8.6
15 जनवरी - 23 - 6.8
14 जनवरी - 21.7- 6.9
13 जनवरी - 22 - 7.8
12 जनवरी - 24.6 - 8.3
11 जनवरी - 23 - 7.8
10 जनवरी - 21 - 7
नोट: तापमान डिग्री सेल्सियस में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article