Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   A bicycle ride organized for voter awareness

Bhadohi News: मतदाता जागरूकता के लिए निकाली गई साइकिल यात्रा

Sun, 15 Nov 2026 01:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 15 Nov 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
A bicycle ride organized for voter awareness
जनगणना जागरूकता के लिए निकली साइकिल रैली में शामिल लोग। स्रोत आयोजक
गोपीगंज। मतदाता सूची पुनरीक्षण, पर्यावरण और स्वास्थ्य जागरूकता के लिए शनिवार को सैकड़ों यात्रियों ने साइकिल यात्रा निकाली।
विज्ञापन

भदोही साइकिलिंग क्लब, जिला युवा कल्याण और नगर पालिका गोपीगंज समेत कई संगठनों की ओर से निकाली गई यात्रा में बड़ी संख्या में लोगों की सहभागिता रही। बड़ा चौराहे पर सीडीओ बाल गोविंद शुक्ला ने यात्रा को हरी झंडी दिखाई।
सीडीओ और भदोही साइकिलिंग क्लब के अध्यक्ष अताउल मुस्तफा अंसारी के नेतृत्व में निकली यात्रा ज्ञानपुर रोड, बड़ा चौराहा, कांजी हाउस, शहीद तिराहा और चूड़ीहारीमोहाल से होकर गुजरी।
विज्ञापन

यात्रा के दौरान मतदाता जागरूकता के नारे लगाए गए। यात्रा नगर पालिका कार्यालय ज्ञानपुर रोड पर संपन्न हुई। सीडीओ ने कहा कि रैली का उद्देश्य जनगणना का संदेश अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना था। उन्होंने स्वस्थ रहने के लिए नागरिकों से नियमित योग, प्राणायाम अपनाने की अपील की। पर्यावरण संरक्षण के लिए साइकिल उपयोग को बढ़ावा देने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला युवा कल्याण अधिकारी रवि तिवारी ने कहा कि 18 वर्ष की आयु पार कर चुके युवाओं पर देश के भविष्य को संवारने की ऐतिहासिक जिम्मेदारी है। उन्होंने युवाओं से अभियान का नेतृत्व करने का आग्रह किया। नगर पालिकाध्यक्ष जितेंद्र गुप्ता ने नगर पालिका कार्यालय गोपीगंज के पास यात्रियों का स्वागत किया।

मौके पर प्रवीण श्रीवास्तव, डॉ. एसएस यादव, प्रमोद मौर्या, सरफराज अहमद, राजीव जायसवाल, बनारसी बिंद, संदीप बिंद, रोहित यादव, पंकज यादव, अबू हुरैरा, बृजेश बिंद, परवेज़ खान, जगदीश यादव, हर्ष तिवारी, रोहित बिंद, मुज्तबा अंसारी, जिगर गुप्ता, नदरा नाज, नमरा नाज आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed