फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   सीडीपीओ से मारपीट पर भड़के कर्मचारी

सीडीपीओ से मारपीट पर भड़के कर्मचारी

Sat, 13 Oct 2012 12:00 PM IST
Bhadohi
Bhadohi Updated Sat, 13 Oct 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
ज्ञानपुर। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के तत्वावधान में कर्मचारियों ने अपनी तेरह सूत्री मांगों को लेकर विकास भवन में गेट मीटिंग की। इस मौके पर नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष धर्मराज यादव का स्वागत किया गया है।
विज्ञापन

श्री यादव ने कहा कि राज्य सरकार ने अपने घोषणा पत्र में कर्मचारियों की मांग रखी थी, लेकिन छह माह बीत जाने के बाद भी मांगों पर कोई विचार नहीं किया गया। इससे कर्मचारी आंदोलित हैं। कहा कि 17 अक्तूबर को कर्मचारी लोक निर्माण विभाग से मशाल जुलूस निकालकर जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजा जाएगा। उन्होंने एक सपा नेता के द्वारा डीघ के सीडीपीओ के साथ किए गए दुर्व्यवहार और मारपीट की कड़ी निंदा करते हुए चेतावनी दी कि यदि कर्मचारियों का उत्पीड़न नहीं रुका तो कर्मचारी सड़क पर उतरने के लिए बाध्य हो जाएंगे। ऐसी घटनाओं से विकास भवन के कर्मचारी अपने को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। इस मौके पर जटाशंकर श्रीवास्तव, राकेश कुमार सिंह, रणविजय सिंह, श्रीनाथ, उमेद अली, राजेश श्रीवास्तव, मनोज कुमार, अमरनाथ, आजाद, ओंकार सिंह, अविनाश पाल, रामायण तिवारी, राम नरेश, अशोक पांडेय, प्रमोद पांडेय, सुशील श्रीवास्तव, सुरेंद्र बिंद, पंचलाल, शोभाराम मालवीय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed