फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   मोदी के स्वच्छता मिशन के लिए प्रेरणा हैं श्रमदानी 13 माह से ऐतिहासिक ज्ञानसरोवर के निर्मलीकरण का चल रहा अभियान सत्येन्द्र राय

मोदी के स्वच्छता मिशन के लिए प्रेरणा हैं श्रमदानी 13 माह से ऐतिहासिक ज्ञानसरोवर के निर्मलीकरण का चल रहा अभियान सत्येन्द्र राय

Wed, 08 Oct 2014 05:31 AM IST
Bhadohi
Bhadohi Updated Wed, 08 Oct 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जनपद के ऐतिहासिक ज्ञानसरोवर के निर्मलीकरण का संकल्प लेकर 13 माह से लगातार श्रमदान कर रहे श्रमदानी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छता मिशन के लिए किसी प्रेरणा से कम नहीं हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आम जनता से साल में सौ घंटे स्वच्छता के लिए मांगे थे, लेकिन यहां के श्रमदानी आठ सौ घंटे से भी अधिक का समय सरोवर की सफाई में श्रमदान में दे चुके हैं।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय ज्ञानपुर में प्राचीन बाबा हरिहरनाथ मंदिर से सटा ज्ञानसरोवर की दशा देखरेख के अभाव में दयनीय हो गई थी। ज्ञानपुर विकास मंच ने करीब एक दशक पूर्व इसकी सफाई का बीड़ा उठाया। वर्तमान में नगर पंचायत के चेयरमैन हीरालाल मौर्य ने 13 माह पूर्व बिना प्रशासनिक सहयोग के श्रमदान के माध्यम से निर्मलीकरण करने का संकल्प लिया। इसके बाद उन्हाेंने पीछे मुड़कर नहीं देखा और अनवरत सरोवर से मलबा निकालने का कार्य जारी रखा।
विज्ञापन

चेयरमैन हीरालाल मौर्य ने बताया कि एलकेजी से लेकर एलएलबी तक के छात्र श्रमदान में हिस्सा लेकर अभियान को सफल बनाने में सहयोग देते हैं। 13 माह से चल रहे निर्मलीकरण अभियान में 70 से 80 साल के बुजुर्ग भी उत्साह से श्रमदान करते हैं। उन्हाेंने कहा कि ऐतिहासिक स्थल के रूप में प्रसिद्ध ज्ञानसरोवर को उसकी पुरानी पहचान वापस दिलाना उनका उद्देश्य है। उन्होंने बताया कि 13 माह से चल रहे अनवरत अभियान में देखा जाए श्रमदान के माध्यम से एक करोड़ से भी ज्यादा का कार्य हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभियान में डीएम-एसपी समेत कई वरिष्ठ अधिकारी भी उत्साह के साथ श्रमदान कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि बारिश और ठंडी की परवाह किए बिना श्रमदानी तड़के सुबह ज्ञानसरोवर पर स्वेच्छा से पहुंच जाते हैं और श्रमदान में हिस्सा लेकर पुण्य भी कमाते हैं। उन्होंने बताया कि नगर के वासी ही नहीं, दूर दराज से आने वाले बाराती भी यहां आकर श्रमदान कर चुके हैं। प्रतिदिन सुबह हर-हर महादेव के जयघोष के नारे के साथ मानव शृंखला बनाकर श्रमदान शुरू होता है। इस अभियान में दिनरात एक किए चेयरमैन हीरालाल मौर्य इसे महायज्ञ के समान मानते हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्वच्छता अभियान के नुमाइंदों को ज्ञान सरोवर के निर्मलीकरण अभियान से प्रेरणा लेनी चाहिए, जिसमें विगत एक साल से अनवरत समाज के सभी वर्ग के लोग ज्ञानसरोवर के दूषित जल एवं मलबे को श्रमदान द्वारा निकाल बाहर कर जन स्वास्थ्य एवं वातावरण को स्वच्छ रखने में मददगार साबित हुए हैं।

सेंट्रल बार के पूर्व अध्यक्ष विकास नरायण सिंह ने बताया कि काशी नरेश के वंशज हरिहर सिंह ने 1716 के करीब ज्ञानसरोवर का निर्माण कराया था। इसकी महत्ता इतनी थी कि आजादी के बाद भी मुकदमे के सिलसिले में ज्ञानपुर आने वाले लोग सरोवर के पानी से ही सतुआ घोलकर सेवन करते थे। सरोवर का पानी सत्तर से अस्सी दशक तक स्वच्छ पीने योग्य था। उन्होंने बताया कि सरोवर की दुर्दशा के लिए यहां के जनप्रतिनिधि भी कम जिम्मेदार नहीं हैं। उन्होंने मंच पर भाषण देकर सिर्फ लोगों को आश्वासन देने का काम ही किया है। इसके जीर्णोद्धार के लिए कभी गंभीरता नहीं दिखाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed