फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   98 miembros de la familia bajo un mismo techo

98 सदस्यों का परिवार एक छत के नीचे

Sun, 15 May 2016 01:50 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला ,भदोही
ब्यूरो/ अमर उजाला ,भदोही Updated Sun, 15 May 2016 01:50 AM IST
विज्ञापन
98 miembros de la familia bajo un mismo techo
98 सदस्यों का परिवार एक छत के नीचे
भौतिक सुविधाओं के चक्कर में एकाकी होकर अपनेपन के सुख से दूर हो रही नई पीढ़ी के लिए श्याम नारायण मिश्र का परिवार एक मिसाल है। पारिवारिक एकजुटता  के जिस संस्कार का उन्होंने वर्षों पहले बीजारोपण किया था, वह आज एक वटवृक्ष बन चुका है। उनकी सीख आज भी सजग सारथी की तरह परिवार का मार्गदर्शन कर रही है। यही वजह है कि मौजूदा दौर में  श्याम नारायण तो नहीं रहे, लेकिन उनके आगे की तीन पीढ़ियाें के 94 सदस्यों का परिवार एक छत के नीचे खुशी-खुशी रह रहा है। सहसा यकीन नहीं होता, लेकिन यह सच है कि स्व. श्याम नारायण मिश्र के पांच पुत्रों  का यह परिवार जिले में संयुक्त परिवार के लिए प्रेरणा का स्रोत है।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय से लगे कांवल गांव के मिश्र परिवार में आपसी सामंजस्य से पारिवारिक एकता की अनूठी इबारत लिखी जा रही है। मानो इस घर में हर रोज एक बारात आई हो। श्याम नारायण मिश्र के पांच  पुत्रों लक्ष्मी नारायण मिश्र, श्री नारायण मिश्र, हृदय नारायण मिश्र  (सजावल), अभय नारायण मिश्र और अवध नारायण मिश्र में से बड़े पुत्र लक्ष्मी  नारायण अब नहीं रहे, लेकिन उनसे जुड़ी आगे की पीढ़ियां अब भी संयुक्त  परिवार का हिस्सा हैं। चाचा, चाची और चचेरे भाई-बहनों का आपसी लगाव कुछ ऐसा है कि उनके पुत्रों को कभी दूरी का आभास ही नहीं हुआ। 35 वर्ष से गांव के  प्रधान रहे दूसरे नंबर के श्रीनारायण वर्तमान में घर में सबसे बड़े हैं, लेकिन  घर का मालिकाना उन्होंने अपने से छोटे भाई हृदय नारायण यानी सजावल  मिश्र को दे रखा है। लिहाजा बच्चों के कपड़े से लेकर फीस और घर के खर्च की  पूरी जिम्मेदारी सजावल मिश्र की है। दूसरी पीढ़ी में  लक्ष्मी नारायण मिश्र के एक पुत्र सुरेंद्र मिश्र, श्री नारायण के दो पुत्र  सुरेश और अशोक, सजावल के तीन पुत्र दिनेश, रमेश और महेश, अभय नारायण के दो  पुत्र राकेश और देवव्रत और अवध नारायण के तीन पुत्र संतोष, आशुतोष, अजीत  को मिलाकर दूसरी पीढ़ी में 12 लड़के और 15 लड़कियां हैं। 
विज्ञापन

इसके बाद तीसरी  पीढ़ी में 26 लड़के और उनकी 25 बहनें हैं। यह पीढ़ी भी  बड़ी हो चली है।  जल्द ही चौथी पीढ़ी की भी शुरुआत हो सकती है। कुल मिलाकर मिश्र परिवार में  इस समय चार बुजुर्ग, 34 पुरुष, 40 लड़कियां और 16 महिलाएं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed