{"_id":"5c588679bdec224b57504bc0","slug":"91549305465-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुरो के बादशाह के फाइनलिस्ट पुरस्कृत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुरो के बादशाह के फाइनलिस्ट पुरस्कृत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
ज्ञानपुर। काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में प्रयास फाउंडेशन की ओर से सिंगिंग रियलिटी शो ‘सुरों के बादशाह’ का फाइनल एडिशन आयोजित किया गया। इसमें बेहतर प्रस्तुति देने वाले होनहारों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
फाइनल में काशीरामपुर की दिव्या दूबे प्रथम, कांवल की प्रतिमा मिश्रा द्वितीय और ज्ञानपुर के नौशाद तृतीय रहे। निर्णायक मंडल में गीतकार शिवानंद चौबे, अभिषेक दीक्षित, अमित कुमार दूबे जख्मी रहे। प्रतिभागियों को भदोही विधायक रवींद्रनाथ त्रिपाठी ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने कायक्रम की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों की प्रतिभा निखरती है। इससे पहले विशिष्ठ अतिथि राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शिक्षक डॉ. राजकुमार पाठक ने भी होनहारों को पुरस्कृत किया। उन्होंने कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती प्रतिमा पर दीप प्रज्जवलित कर किया। इस मौके पर सुशील चौबे, जुनेद अहमद, सुरेश मौर्य, राकेश दूबे, घनश्याम मिश्र, जेपी मिश्र, विभव, नीरज, पंकज शुक्ल आदि मौजूद रहे।