फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   सड़कों पर अतिक्रमण

सड़कों पर अतिक्रमण

Thu, 10 Jan 2019 01:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jan 2019 01:14 AM IST
विज्ञापन
सड़कों पर अतिक्रमण
ज्ञानपुर। भदोही जिले के नगरीय इलाके में अतिक्रमण के चलते कई समस्याएं लोगों के लिए मुश्किलों का सबब बन गईं हैं। सड़कों पर आगे बढ़कर दुकान लगाने की फितरत से लेकर बेतरतीब पार्किंग आदि के चलते अतिक्रमण की समस्या इस कदर गहरा गई है कि तमाम प्रमुख सड़कों का दायरा सिकुड़ने लगा है। अतिक्रमण की वजह से आए दिन जाम की समस्या से लोगों की मुश्किलें बढ़ गईं हैं। व्यावसायिक नगरी गोपीगंज और भदोही में हालात बेहद खराब हो चले हैं। अतिक्रमण की जकड़न से कालीन नगरी की सड़कें सांसत में हैं। जिला मुख्यालय ज्ञानपुर से लेकर भदोही, गोपीगंज और सुरियावां समेत तमाम प्रमुख कस्बों में सड़क से लेकर गलियों तक में जमकर अतिक्रमण किया गया है। कई स्थानों पर स्थायी निर्माण करा लिए गए हैं, लेकिन प्रशासन को परवाह नहीं है। कार्रवाई के नाम पर पुलिस गाहे-बगाहे डंडे भी फटकारती है तो केवल दिखावा के लिए। एक-दो दिनों बाद ही स्थिति फिर जस की तस हो जाती है। ज्ञानपुर नगर के गोयल गली, हरिहरनाथ धाम के आसपास और दीवानी न्यायालय के सामने ज्ञानपुर-भदोही मुख्य रोड पर जबर्दस्त अतिक्रमण है। इससे लोगों का चलना-फिरना भी दूभर हो जाता है। जिला मुख्यालय रोड पर अस्थायी दुकानदारों और ठेले-खोमचे वालों के मेले से समूची सड़क घिरी रहती है। ऊपर से डग्गामार ऑटो और अन्य वाहन सड़क पर जहां-तहां पार्क कर सवारियों का इंतजार करते रहते हैं। इससे छोटे से नगर में भी दिनभर जाम की स्थिति बनी रहती है। पुलिस और प्रशासन अतिक्रमण विरोधी अभियान के नाम पर केवल कुछ छोटे दुकानदारों को परेशान करने के अलावा और कुछ नहीं करता। स्थायी निर्माण कर चुके अतिक्रमणकारियों पर हाथ डालने में प्रशासन कतराता है। व्यावसायिक नगरी गोपीगंज और भदोही में हालात इससे भी खराब हैं। हाईवे से लेकर नगर की सड़कों तक पर भारी अतिक्रमण से पूरे दिन जाम की स्थिति बनी रहती है। साथ ही नो इंट्री में बड़े वाहन भी घुसे रहते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed