{"_id":"5bedc45abdec22696a3ae9c8","slug":"91542308954-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्युत चोरी अभियान में कटे 32 कनेक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्युत चोरी अभियान में कटे 32 कनेक्शन
Updated Fri, 16 Nov 2018 12:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भदोही। विद्युत विभाग के बकाया वसूली अभियान के तहत नगर में चलाए गए जांच अभियान में बृहस्पतिवार को 32 बकाएदारों के कनेक्शन काटे गए। अभियान के दौरान साढ़े सात लाख की वसूली हुई। इस कार्रवाई से नगर में खलबली मची रही।
एसडीओ टाऊन गोविंद प्रसाद के नेतृत्व में विद्युत विभाग लगातार अभियान चला रहा है। इस दौरान कटिया कनेक्शन पर विशेष नजर रखे जाने के अलावा बकाया वसूली पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। गुरुवार को विद्युत टीम जमुंद, गौरियाना, मलिकाना, चौरी रोड, इंदिरा मिल चौराहा आदि क्षेत्र में गई। इस दौरान बकायादारो में हड़कंप की स्थिति रही। अभियान में 3 का कनेक्शन घरेलू से व्यावसायिक किए गए। जबकि चार का विद्युत भार बढ़ाया गया। कुल 32 लोगों के कनेक्शन काटे गए। एसडीओ ने बताया कि बिजली आम जीवन का हिस्सा बन चुका है। शासन उपभोक्ताओ को अच्छी बिजली देना चाहती है। लेकिन जिस क्षेत्र से भुगतान नहीं आता उसे निम्न श्रेणी में रखा जाता है। एसडीओ ने कहा कि बकाएदारों के चलते अच्छे उपभोक्ताओं को भी दिक्कत होती है। अभियान में धर्मेंद्र गुप्ता, विनोद यादव, रामबहादुर यादव, नेहाल खां आदि रहे।