फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   राफेल को लेकर युंका ने फूंका पीएम का पुतला

राफेल को लेकर युंका ने फूंका पीएम का पुतला

Wed, 26 Sep 2018 12:47 AM IST
Updated Wed, 26 Sep 2018 12:47 AM IST
विज्ञापन
राफेल को लेकर युंका ने फूंका पीएम का पुतला
सुरियावां। राफेल डील को लेकर युवक कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को सुरियावां में प्रधानमंत्री का पुतला जलाया। साथ ही मोढ़ और सुरियावां में पैदल मार्च निकाला गया। इस दौरान नेताओं ने राफेल डील को अब तक का सबसे बड़ा घोटाला बताया। कहा कि जनता भाजपा की गलत नीतियों से ऊब चुकी है। युकां के प्रदेश अध्यक्ष नीरज त्रिपाठी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया और बाईपास चौराहे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि मोदी सरकार पूरी तरह विफल रही है। यूपीए सरकार में जितनी रकम में 126 राफेल विमानों की डील हुई थी, मोदी सरकार ने उतने पैसे में केवल 36 विमान का सौदा किया है। पहले राफेल की कीमत 550 करोड़ थी, जिसे अब 1650 करोड़ में कर दिया गया। अंबानी की कंपनी की पैरवी खुद मोदी सरकार ने किया था। प्रदेश महासचिव वसीम अंसारी ने कहा कि सरकार की गलत नीतियों से डीजल, पेट्रोल, गैस समेत अन्य सामान की कीमत आसमान पर पहुंच गई है। यूपीए में 50 पैसे बढ़ने पर भाजपा के लोग ड्रामा शुरू कर देते हैं। कांग्रेस पदाधिकारियों ने पेट्रोल और डीजल को जीएसटी में शामिल करने की मांग की। लोकसभा अध्यक्ष अरविंद कुमार ने कहा कि मोदी सरकार हर मोर्चे पर फेल रही है। युवाओं को जहां रोजगार नहीं दे सकी, वहीं महंगाई से देश की जनता परेशान है। मौके पर नाजिम, दीनानाथ दूबे, तनवीर अंसारी, राज बहादुर सिंह, लक्ष्मी शंकर चौबे, शोभनाथ शुक्ला ,सदानंद शुक्ला, संजय जायसवाल, राजेश यादव, शमशेर अली, मनोज गौतम, किशन अलबेला, रोहित उपाध्याय , वकार अंसारी, सिकंदर अंसारी, गुड्डू गौतम, सूरज त्रिपाठी, गौरव तिवारी, अंकुर त्रिपाठी, करमचंद बिंद, झुलर बिंद, त्रिलोकी बिंद आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed