फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   90 pet sheep died after being cut off from the Chauri-Chaura train

Bhadohi News: चौरी-चौरा ट्रेन से कटकर 90 पालतू भेड़ों की मौत

Sat, 29 Apr 2023 01:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 29 Apr 2023 01:14 AM IST
विज्ञापन
90 pet sheep died after being cut off from the Chauri-Chaura train
माधोसिंह-रामबाग रेलखंड पर अहिमनपुर स्टेशन के पास बृहस्पतिवार की देर रात दर्दनाक हादसा हो गया। वाराणसी से प्रयागराज जा रही चौरी-चौरा एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से 90 भेड़ों की मौत हो गई। घटना के बाद भेड़ पालक और उसके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। अहिमनपुर गांव निवासी बिरजु पाल उर्फ बैजनाथ ने बताया कि वह भेड़ पालन कर पूरे परिवार की आजीविका चलाता है। रात में सभी भेड़ घर से थोड़ी दूर स्थित खेत में रहती थी। बृहस्पतिवार की रात किसी जानवर के परेशान करने पर उनकी सारी भेड़ ट्रैक की तरफ आ गई थीं। इस बीच वाराणसी से प्रयागराज की ओर से जा रही चौरी-चौरा एक्सप्रेस की आवाज सुनकर भेड़ों में भगदड़ मच गई। भेड़ इधर-उधर भागने लगे। जब तक कोई कुछ कर पाता तब तक एक के बाद एक 90 भेड़ों को रौंदते हुए ट्रेन निकल गई। भेड़ पालक की दो बेटियां ही हैं। भेड़ पालन से ही उसके परिवार का खर्चा चलता था। शुक्रवार की सुबह पीड़ित के घर पहुंचे सांसद रमेश बिंद ने मदद का आश्वासन दिया। वहीं औराई तहसीलदार अंजनी सरोज भी पहुंचे और भेड़ पालक के नुकसान का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed