{"_id":"61c0c98f0f2c7125ce5b4627","slug":"90-percent-voting-in-dibai-election-bhadohi-news-vns6290541189","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिबाए चुनाव में 90 प्रतिशत मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिबाए चुनाव में 90 प्रतिशत मतदान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरपतहां स्थित दीवानी न्यायालय परिसर में सोमवार को डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव के लिए मतदान हुआ। कड़ी सुरक्षा के बीच बंपर वोटिंग हुई। 90 फीसदी से अधिक अधिवक्ताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। अध्यक्ष के तीन समेत कुल 22 उम्मीदवारों की किस्मत मतपेटियों में बंद हो गई।
सोमवार को सुबह आठ बजे से ही दीवानी न्यायालय परिसर में गहमागहमी बढ़ गई। सुबह 10 बजे कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान शुरू हुआ। शाम चार बजे तक 875 मतदाताओं में 788 ने मताधिकार का प्रयोग किया। एसडीएम ज्ञानपुर प्रियंका प्रियदर्शिनी ने बूथों का जायजा लिया। एल्डर्स कमेटी के सदानंद यादव, मोहन लाल मिश्र, स्वामी नाथ मिश्र, प्रभुनाथ पाठक, विनीत श्रीवास्तव, सुधाकर पांडेय ने मतदान पर नजर बनाए रखी। सदानंद यादव ने बताया कि अध्यक्ष के तीन और महासचिव के चार संग अलग-अलग पदों पर कुल 22 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। 21 दिसंबर को सुबह 10 बजे से मतगणना शुरू होगी। मंगलवार को मतगणना के बाद ही तय होगा कि किसके सिर पर सफलता का ताज बंधेगा।
डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष, महासचिव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, उपाध्यक्ष 10 वर्ष से अधिक, उपाध्यक्ष 10 वर्ष से नीचे, संयुक्त सचिव, कोषाध्यक्ष, आय-व्यय निरीक्षक व कनिष्ठ कारिणी के लिए चुनाव कराया जा रहा है।