{"_id":"5cb8cb42bdec2214435fd4f7","slug":"81555614530-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंडर 16 क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंडर 16 क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भदोही। जिला स्टेडियम मूंसीलापपुर में गुरुवार से अंडर-16 सद्भावना कप क्रिकेट का शुभारंभ हुआ। उद्घाटन मैच में वाराणसी ने जौनपुर को 48 रन से हरा दिया। प्रतियोगिता का उद्घाटन करते हुए जनपद के वरिष्ठ खिलाड़ी खालिद अंसारी ने कहा कि जनपद में क्रिकेट के उभरते खिलाड़ियों से भरा है। आवश्यकता उनका उत्साहवर्धन करने की है। उन्होंने उप जिला क्रीड़ाधिकारी धर्मवीर के साथ संयुक्त रूप से फीता काट कर खेल का शुभारंभ किया।
क्रीड़ाधिकारी ने प्रथम मैच के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते हुए कहा कि युवा क्रिकेटरों के अभ्यास के लिए स्टेडियम में उचित व्यवस्था है। प्रतियोगिता आयोजक सादिक अंसारी ने बताया कि प्रथम मैच में वाराणसी ने टास जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए 35 ओवर में 183 रन का स्कोर खड़ा किया। दुर्गाचरण ने 97 व हिमांशु व अनूप राय ने 22-22 रन बनाए। जौनपुर के पवन गुप्ता ने 24 रन देकर 3 विकेट झटके। जवाब में उतरी जौनपुर की टीम 135 रन पर ही सिमट गई। जौनपुर के लिए हर्ष ने सर्वाधिक 35 रन बनाए। दुर्गाचरण ने 3 विकेट लिए। इस मौके पर शिवाकांत यादव, महबूब अंसारी, राजकमल, शिवम राय, विधान यादव, घनश्याम, महेश, वीरेंद्र यादव मौजूद रहे।