{"_id":"5cb776f2bdec227ce10d0b8c","slug":"81555527410-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाबा साहेब जयंती समारोह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाबा साहेब जयंती समारोह
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नईबाजार। गौतम समाज कल्याण समिति की ओर से बुधवार को नगर स्थित विजय दशमी मैदान में बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर जयंती समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि प्रो. प्रेमशंकर राम सोनकर ने कहा कि आज बाबा साहेब हम सबके बीच नहीं हैं तो हमें उनके विचारों की प्रासंगिकता समझ में आती हैं। उन्होंने समाज में किए गए उनके योगदान की चर्चा की।
प्रोफेसर ने कहा कि बाबा साहेब ने समाज के हर वर्ग का ध्यान दिया। आज दलित समाज को उनको ऋणी होना चाहिए कि उन्होंने उनके लिए संविधान में व्यवस्था दी, जिसके बल पर आज वे मुख्य धारा से जुड़ने को प्रयासरत हैं। उन्होंने कहा कि यदि दलितों को विकास करना है तो उन्हें बाबा साहेब के विचारों को समझना होगा। बाबा साहेब अमर हैं। उनकी सीख हमारे लिए जीवन भर प्रासंगिक रहेंगी। पूर्व विधायक जाहिद बेग ने कहा कि बाबा साहेब ने समाज के अंतिम व्यक्ति के विकास को लक्ष्य बनाया था। नतीजा हमारे सामने है। कहा कि कुछ शक्तियां बाबा साहेब के विचारों को निरंतर निशाना बना रही हैं। आवश्यकता ऐसी शक्तियों से लड़ने की है। कहा यह तभी संभव होगा जब दलित संगठित रहेंगे।
समारोह का शुभारंभ बाबा साहेब के चित्र पर माल्यार्पण से हुआ। संचालन सूनील गौतम ने किया। डा.आरके पटेल, नगर पंचायत अध्यक्ष विजय सोनकर, कन्हैया लाल मौर्य, द्वारिका यादव, सुरेश यादव, गुड्डू गौतम, जय शंकर पाल, समर गौतम, रोहित राव, बलवंत गौतम, हरिश्चन्द गौतम, लाल बहादुर, बच्चन भारती, सुरेश गौतम, राम प्रसाद, जितेंद्र कुमार, संतोष यादव, अच्छेलाल, गुफरान राइन, अमरनाथ, मनोज, अशोक, अरविंद आदि उपस्थित रहे।