फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   एक सीट के लिए 67 के बीच घमासान

एक सीट के लिए 67 के बीच घमासान

Sat, 02 Feb 2019 11:50 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 02 Feb 2019 11:50 PM IST
विज्ञापन
एक सीट के लिए 67 के बीच घमासान

विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिले के दो परीक्षा केंद्रों पर शनिवार को कड़ी सुरक्षा के बीच नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा संपन्न हो गई। कक्षा नौ के लिए 11 सीटों के लिए 737 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 201 छात्र-छात्राएं अनुपस्थित रहे।

नौवीं कक्षा की 11 रिक्त सीटों को भरने के लिए आयोजित परीक्षा के लिए जवाहर नवोदय विद्यालय ज्ञानपुर और सेंट थामस ज्ञानपुर को केंद्र बनाया गया था। सुबह नौ बजे से ही केंद्रो पर छात्र-छात्राएं पहुंचने लगे। सुबह 10 बजे से दोपहर साढ़े बारह बजे तक निरीक्षकों की निगरानी में परीक्षा आयोजित की गई। 11 सीटों के लिए 938 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था, जिसमें 737 उपस्थित जबकि 201 अनुपस्थित रहे। आंकड़ो पर गौर किया जाए तो एक-एक सीट के लिए 67 दावेदारों के बीच मुकाबला है। दावेदारों की संख्या अधिक होने से मेरिट भी अधिक होने का अनुमान लगाया जा रहा है। प्राचार्य साहब सिंह ने कहा कि परीक्षा शांतिपूर्वक ढंग से संपन्न हुई। बताते चलें कि मानव संसाधन विकास मंत्रालय की ओर से जिले में संचालित जवाहर नवोदय विद्यालय में पांचवी कक्षा के बाद छात्र-छात्राओं का प्रवेश परीक्षा के माध्यम से एडमिशन लिया जाता है। आठवीं के बाद किन्ही कारणों से छात्र-छात्राओं के अन्यत्र जाने से सीटें रिक्त हो जाती है, जिसे प्रवेश परीक्षा कराकर भरा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed