{"_id":"5baa8832867a5537ba40640b","slug":"81537902642-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोटेदारों का राशन न उठाने का एलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोटेदारों का राशन न उठाने का एलान
Updated Wed, 26 Sep 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्ञानपुर/सुरियावां। आठ सूत्री मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे कोटेदारों ने मंगलवार को डीएसओ से वार्ता असफल होने के बाद राशन न उठाने का एलान किया। डीएसओ कार्यालय का घेराव कर कोटेदारों ने प्रदर्शन किया। कहा कि अब आर-पार की लड़ाई होगी। जिलाध्यक्ष गिरजाशंकर तिवारी ने ब्लॉकों के गोदामों पर पहुंचकर कोटेदारों से आंदोलन तेज करने के लिए कहा। पुरानी कलेक्ट्रेट परिसर में मंगलवार को सुबह 11 बजे तक 50 से अधिक संख्या में कोटेदार पहुंच गए। जिलाध्यक्ष कल्लू तिवारी के नेतृत्व में कोटेदार डीएसओ से मिलकर आठ सूत्री मांगों का ज्ञापन सौंपा और उसे शासन स्तर पर भेजने की गुजारिश किया। कोटेदारों ने आरोप लगाया कि डीएसओ ने संतोषजनक जवाब नहीं दिया। राशन उठान के लिए उन पर दबाव बनाया जा रहा है, जिससे वह डिगने वाला नहीं है। उसके बाद डीएसओ कार्यालय के बाहर कोटेदारों ने विभाग के खिलाफ प्रदर्शन कर नारेबाजी की। सुरियावां संवाददाता के अनुसार, नगर से सटे गोदाम पर मंगलवार को लगातार पाचवें दिन कोटेदारों ने प्रदर्शन कर विरोध जताया। ब्लॉक अध्यक्ष विनोद सिंह के नेतृत्व में कोटेदारों ने शासन और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। कोटेदारों ने कहा कि जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं होगी वह अनाज का उठान नहीं करेंगे। वहीं कोटेदारों के आंदोलन से कार्डधारकों की मुश्कलें बढ़ने लगी है। सरकारी राशन के सहारे जिन परिवारों का जीवकोपार्जन चलता था वह दुकानों से महंगे कीमत पर खरीदने को विवश हो गए हैं। प्रदर्शन में परमेंद्र, उमाशंकर, राम उजागिर, ठाकुर पाल, कमलाशंकर, हरिशंकर, प्रकाश चंद्र, सर्वेश मिश्र, विजय पांडेय, अमरावती, कुंता देवी, शिव बहादुर सिंह, सुनील, यज्ञ नारायण, अतिबल सिंह, गुलाब सिंह, मनोज, शेषमणि, मुनौव्रर अली, टेढ़ाई राम, साहबलाल, मनोज चौरसिया आदि रहे।
विज्ञापन