फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   क़ुहरे ने ट्रेन यातायात व्यवस्था को किया प्रभावित

क़ुहरे ने ट्रेन यातायात व्यवस्था को किया प्रभावित

Thu, 18 Jan 2018 12:37 AM IST
Updated Thu, 18 Jan 2018 12:37 AM IST
विज्ञापन
क़ुहरे ने ट्रेन यातायात व्यवस्था को किया प्रभावित
लालानगर/गोपीगंज। कोहरे ने ट्रेनों के संचालन पर करारा ब्रेक लगाया है। बुधवार को वाराणसी-इलाहाबाद रेल रूट से होकर गुजरने वाली दर्जन भर ट्रेनें विलंब से चलीं। विभूति एक्सप्रेस 18 घंटे तो स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एक्सप्रेस 11 घंटे विलंब से चली। इस दौरान कड़ाके की ठंड में यात्रियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। हावड़ा से चलकर इलाहाबाद तक जाने वाली 12333 विभूति एक्सप्रेस का ज्ञानपुर रोड स्टेशन पर पहुंचने का समय दिन में 11 बजे है। यह ट्रेन बुधवार को दूसरे दिन 18 घंटे देरी से गई। गोरखरपुर से कानपुर तक जाने वाली 11504 चौरीचौरा एक्सप्रेस का समय सुबह 6:05 बजे है। यह गाड़ी पांच घंटे की देरी से 11 बजे ज्ञानपुर रोड पहुंची। इसी तरह 12561 स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस का समय रात में 11 बजे है। यह गाड़ी 11 घंटे देरी से गई। राजेंद्र नगर से एर्नाकुलम जाने वाली 16360 एर्नाकुलम एक्सप्रेस का ज्ञानपुर रोड पहुंचने का समय रात में 10:10 बजे है। यह गाड़ी नौ घंटे देरी से गुजरी। 11062 पवन एक्सप्रेस जो दरभंगा से लोकमान्य तिलक तक जाती है, पांच घंटे देर से गई। मंडुआडीह से पुणे 22132 ज्ञानगंगा एक्सप्रेस एक घंटे देरी से गई। इसी प्रकार इलाहाबाद से वाराणसी की तरफ जाने वाली 75106 डीएमयू पैसेंजर एक घंटे देरी से गई। 12334 डाउन इलाहाबाद-हावड़ा विभूति एक्सप्रेस का समय शाम को 4:45 बजे है, वह 14 घंटे देरी से गई। 19063 डाउन उधना-दानापुर एक्सप्रेस जो सूरत से दानापुर तक जाती है, उसका समय सुबह 6:15 बजे है, सात घंटे देरी से गई। 11061 पवन एक्सप्रेस जो लोकमान्य तिलक से दरभंगा जाती है, जिसका समय दोपहर 12:20 है, वह दो घंटे देरी से गई। 12582 डाउन नई दिल्ली-मंडुवाडीह एक्सप्रेस का समय सुबह 11:00 बजे है। पांच घंटे देर से चली। 12791 डाउन सिकंदराबाद-पटना एक्सप्रेस का ज्ञानपुर रोड स्टेशन पर समय दोपहर 12:30 बजे है, वह तीन घंटे देरी से गई। 12562 डाउन स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस जो नई दिल्ली से जयनगर जाती है, उसका समय सुबह सात बजकर पांच मिनट है। लेकिन, समाचार दिए जाने तक यह गाड़ी दिल्ली से चली ही नहीं थी। स्टेशन अधीक्षक प्रदीप कुमार सिंह ने कहा कि कोहरे के चलते रेलगाड़ियां बिलंब से चल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed