फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   प्रभारी के सामने कांग्रेसियों का हंगामा, टूटा अनुशासन

प्रभारी के सामने कांग्रेसियों का हंगामा, टूटा अनुशासन

Sun, 24 Sep 2017 12:20 AM IST
Updated Sun, 24 Sep 2017 12:20 AM IST
विज्ञापन
प्रभारी के सामने कांग्रेसियों का हंगामा, टूटा अनुशासन
प्रभारी के सामने कांग्रेसियों का हंगामा
लालानगर (भदोही)।
विज्ञापन

संगठन के चुनाव को लेकर जिले में शनिवार को आए कांग्रेस के चुनाव प्रदेश प्रभारी और उत्तराखंड के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय के सामने ही कांग्रेसजनों ने हंगामा किया। पार्टी के अंदर की गुटबंदी एक बार फिर सामने आ गई। अपने-अपने समर्थकों के पक्ष में नारेबाजी, हूटिंग और हंगामे से माहौल घंटों गरमाया रहा। करीब आधे घंटे तक चले हंगामे के बाद स्थिति सामान्य हुई।
हुआ यूं कि संगठन के चुनाव को लेकर शनिवार को गोपीगंज स्थित आदर्श अतिथि भवन में कांग्रेस की बैठक आयोजित की गई थी। इसमें चुनाव प्रदेश प्रभारी एवं उत्तराखंड के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय पहुंचे। अभी मंत्रणा चल ही रही थी कि जिला कांग्रेस कमेटी के दो गुट आमने-सामने आ गए। कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के बीच जमकर नोकझोंक के साथ नारेबाजी और हूटिंग होने लगी। करीब आधे घंटे तक चले विवाद से माहौल गर्म हो गया। अंत में स्वयं किशोर उपाध्याय ने आगे बढ़कर लोगों को समझाया तो माहौल शांत हुआ। चुनाव प्रभारी एक कमरे में पदाधिकारियों से वार्ता कर रहे थे। कुछ कार्यकर्ताओं ने कहा कि पार्टी के आंदोलन में कोई नहीं दिखता लेकिन ऐसे स्थानों पर सभी पहुंच जाते हैं बरसाती मेंढक की तरह। यह बात दूसरे गुट के नेताओं को नागवार गुजरी और हंगामा शुरू हो गया। जिलाध्यक्षी के लिए दावेदारों में डॉ. नीलम मिश्रा, राजेंद्र दूबे और माबूद खान प्रमुख रहे। इस मौके पर धीरेंद्र पांडेय, डॉ. देवेंद्र दुबे, योगेश मिश्रा, मिठाई लाल दुबे, नागेश पांडेय, सत्यम शुक्ला, सुरेश तिवारी, सत्येंद्र प्रकाश तिवारी, सुरेश मिश्र, लक्ष्मी चौबे, जयशंकर दुबे, सुरेश उपाध्याय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन



जिला महासचिव नागेश कांग्रेस से निकाले गए
गोपीगंज के आदर्श अतिथि भवन में अनुशासनहीनता में आखिरकार एक पदाधिकारी पर गाज गिर गई। कांग्रेस की जिलाध्यक्ष डॉ. नीलम मिश्रा ने जिला महासचिव नागेश पांडेय को पार्टी से छह साल के लिए निकाल दिया। उन्होंने कहा कि नागेश पांडेय सैकड़ों लोगों के सामने प्रांतीय पदाधिकारी और मुझे अपमानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजन दुबे की दावेदारी का किया समर्थन
ज्ञानपुर। प्रदेश संगठन मंत्री देवेंद्रनाथ दूबे ने पूर्व छात्रसंघ उपाध्यक्ष, एनएसयूआई और यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष रहे राजेंद्र दूबे का नाम जिलाध्यक्ष के लिए प्रस्तावित करते हुए चुनाव प्रभारी को सौंपा। पत्रक में कहा कि उन्होंने कांग्रेस के कई पदों पर रहते हुए पार्टी की सेवा की। यह भी कहा कि जिलाध्यक्ष सिर्फ चहेतों के साथ ही पार्टी चला रही हैं। इससे पार्टी की दुर्गति हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed