फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   विद्युत व्यवस्था में सुधार के लिए धरना

विद्युत व्यवस्था में सुधार के लिए धरना

Sun, 24 Sep 2017 12:07 AM IST
Updated Sun, 24 Sep 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
विद्युत व्यवस्था में सुधार के लिए धरना
भदोही।
विज्ञापन

विद्युत कटौती के विरोध में वाम दलों के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को संयुक्त रूप से विद्युत विभाग कार्यालय पर धरना देकर नारेबाजी की। अधिशासी अभियंता रामकुमार को मुख्यमंत्री को संबोधित सौंपे ज्ञापन में त्योहारी सीजन का हवाला देते हुए सुधार की मांग की। यह भी कहा कि विद्युत आपूर्ति के मामले में प्रदेश शासन की कथनी और करनी में अंतर है।
तयशुदा कार्यक्रम के अनुसार दिन में 10 बजे मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी व भाकपा माले के चार दर्जन से अधिक महिला पुरुष कार्यकर्त्ता विभाग कार्यालय पहुंच कर धरना प्रदर्शन शुरु किया। धरने के दौरान हुई सभा में किसान सभा के जिलाध्यक्ष, इंद्रदेव पाल ने कहा कि प्रदेश सरकार 24 घंटे आपूर्ति के दावे करती है और यहां दावों की धज्जियां उड़ रही है लेकिन कोई देखने सुनने वाला नहीं है। जर्जर तारों से आपूर्ति मुश्किल हुआ है। बार बार शिकायत के बाद भी जर्जर तारों को ठीक नहीं किया गया। किसानों के सामने सिंचाई की समस्या खड़ी हो गई है। जबकि बकाया वसूली के नाम पर गरीबों को परेशान किया जा रहा है।
विज्ञापन

सीपीएम के जिला मंत्री कैलाशनाथ बिंद ने कहा कि विभाग में भ्रष्टाचार चरम पर है। विभाग में जा रहे उपभोक्ताओं से सुविधा शुल्क मांगा जाता है। नियमित विद्युत बिल नहीं दिया जा रहा है। जिससे लोगों पर अतिरिक्त भार पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीपीआई नेता इजहार खां ने कहा की ट्रांसफार्मर खराबी की समस्याओं को बदलने में ग्रामीणों से वसूली आम बात हो चुकी है। लोकल फाल्ट दूर करने में लाइनमैन धन की मांग करते हैं। अध्यक्षता जगन्नाथ मौर्य व संचालन रामजीत यादव ने किया। रामचंद्र पटेल. भुलाल पाल, बनारसी सोनकर, प्रेमबहादुर, चंद्रेश त्रिपाठी, विनोद उपाध्याय, दिनेश पाल, देवी प्रसाद मौर्य, मुन्नन बेगम, शकीला बेगम, अमरावती देवी, लालमन सरोज, अवधनरायण पटेलअ, राजनाथ गौतम, ओमप्रकाश यादव, छोटे लाल प्रजापति, ज्ञान प्रकाश, बलराम प्रजापति आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed