फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   किसके सिर सजेगा ताज, फैसला आज

किसके सिर सजेगा ताज, फैसला आज

Mon, 03 Jul 2017 12:11 AM IST
Updated Mon, 03 Jul 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
किसके सिर सजेगा ताज, फैसला आज
ज्ञानपुर। पंचस्थानीय उपचुनाव में किसके सिर पर जीत का ताज सजेगा, इसका फैसला आज हो जाएगा। सोमवार को सुबह आठ बजे से ब्लॉकों पर मतगणना शुरू हो जाएगी। दोपहर तक विजेताओं के नाम सामने आने लगेंगे। 11 टेबलों पर प्रधानी, बीडीसी और जिला पंचायत सदस्यों को मिले मतों की मतगणना होगी।
विज्ञापन

एक जुलाई को मतदान के बाद जिला पंचायत की एक सीट के लिए तीन प्रत्याशी जबकि प्रधानी के चार सीटों पर 13 प्रत्याशियों की किस्मत बैलेट बाक्स में कैद हो गई। सोमवार को सुबह ब्लॉकों पर मतगणना शुरू हो जाएगी। 11 टेबलों पर 44 कर्मचारी मतगणना करेंगे। सुरक्षा के मद्देनजर ब्लॉकों पर बैरिकेडिंग की गई है। ज्ञानपुर विकास खंड के देवातिपुर, कसिदहां और धनापुर उत्तरी जबकि सुरियावां के अबरना में प्रधानी का चुनाव लड़ा गया। ज्ञानपुर विधायक विजय मिश्र की पत्नी रामलली मिश्र के एमएलसी बनने के बाद रिक्त वार्ड 21 पर जिला पंचायत का चुनाव हुआ। मतगणना के बाद 16 उम्मीदवारों के किस्मत का फैसला हो जाएगा कि किसको जीत का ताज मिलेगा। सहायक निर्वाचन अधिकारी पंचस्थानीय डीएस शुक्ला ने कहा कि मतगणना की तैयारी पूर्ण कर ली गई है। सोमवार सुबह आठ बजे से ब्लॉकों पर मतगणना होगी। जिला पंचायत के परिणाम की घोषणा कलेक्ट्रेट पर की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed