फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   81. 50 lakhs received for the victim's family of Corona

कोरोना के पीड़ित परिवार के लिए 81. 50 लाख मिले

Sun, 28 Nov 2021 11:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 28 Nov 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
81. 50 lakhs received for the victim's family of Corona
कोरोना वायरस संक्रमण के कारण सदस्य खोने वाले परिवारों को राहत मिलेगी। इसके लिए शासन ने 81.50 लाख रुपये अवमुक्त कर दिया है। जिले में 163 परिवारों को योजना का लाभ दिया जाएगा। अब तक 64 लोगों ने इसके लिए आवेदन किया है। जल्द ही पीड़ित परिवारों को 50 हजार रुपये की दर से आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। अपर जिलाधिकारी शैलेंद्र मिश्र ने बताया कि कोरोना संक्रमण के कारण कई सरकारी कर्मचारी की मौत हो गई। इसके साथ ही माता-पिता व दोनों में से किसी एक की मौत के बाद अनाथ (निराश्रित) हुए बच्चों के भरण-पोषण से लेकर शिक्षा तक की व्यवस्था के तहत शासन की ओर से की जा रही है। ऐसे सभी परिवारों को 50 हजार रुपये की सहायता का निर्णय लिया है। जिले में संक्रमण से हुई 163 लोगों की मौत हुई है। इन सभी परिवारों को राहत देने के लिए राज्य आपदा मोचक निधि से 81.50 लाख रुपये अनुग्रह धनराशि अवमुक्त की गई है। जल्द ही पीड़ित स्वजनों के खाते में धनराशि भेज दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed