{"_id":"5cd9bc2bbdec22076357a2a6","slug":"71557773355-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोस चुनाव: 42 टेबलों पर होगी मतगणना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोस चुनाव: 42 टेबलों पर होगी मतगणना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्ञानपुर। छठे चरण का मतदान होने के बाद अब प्रशासन मतगणना की तैयारी में जुट गया है। तीनों विधानसभाओं के मतों की गणना टेबलवार होगी। इसके लिए सुपरवाइजर से लेकर मतगणना कर्मचारी लगाने की कवायद शुरू हो गई है। जिले की तीनों विधानसभाओं में 14-14 टेबल के हिसाब से कुल 42 टेबल लगाए जाएंगे। वहीं, स्ट्रांग रूम की सुरक्षा को बढ़ा दी गई है। पैरामिलिट्री फोर्स के अलावा पुलिस और पीएसी के जवान को तैनात किया गया है। आठ-आठ घंटे के चक्र में सुरक्षाकर्मी को तैनात किया गया है। पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारी भी स्ट्रांग रूम पर नजर बनाए हुए हैं।
सात चरणों में होने वाले लोकसभा चुनाव में भदोही सीट पर रविवार को छठवें चरण में मतदान हुआ। जिले की तीन विधानसभा ज्ञानपुर, भदोही और औराई के 1293 बूथों पर 11 लाख 68 हजार मतदाताओं में 54.77 फीसदी ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। रविवार शाम को ईवीएम और वीवीपैट स्ट्रांग रूम में रखी गई। उसके बाद वहां सुरक्षा कड़ी कर दी गई। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवानों के अलावा सिविल पुलिस की तैनाती की गई है। स्ट्रांग रूम के अंदर और बाहर सीसीटीवी कैमरे से निगरानी रखी जा रही है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी राम सिंह वर्मा ने बताया कि जिले की तीनों विधानसभाओं की मतगणना के लिए कुल 42 टेबल लगाए जाएंगे जबकि हंडिया और प्रतापपुर विधानसभा की मतगणना प्रयागराज में होगी। उन्होंने कहा कि हर टेबल पर एक सुपरवाइजर और तीन कर्मचारी गणना करेंगे। एक सप्ताह के अंदर मतणगना की तैयारी को पूर्ण कर लिया जाएगा। मतगणना के दिन 23 मई को भी कड़ी सुरक्षा रहेगी। मतगणना स्थल के चारो तरफ बैरीकेडिंग रहेगी। इसके अलावा जगह-जगह सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जाएंगे। चक्रवार होने वाली गणना की जानकारी समय-समय पर लाउडस्पीकर से प्रसारित की जाएगी।