{"_id":"5bce1c02bdec22694423ff81","slug":"71540234242-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठ सूत्री मांग को लेकर श्रीमाली समाज का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आठ सूत्री मांग को लेकर श्रीमाली समाज का प्रदर्शन
Updated Tue, 23 Oct 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्ञानपुर। प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर अखिल भारतीय श्रीमाली महासभा के पदाधिकारियों ने माली समाज के हित के लिए सोमवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। इस दौरान पदाधिकारियों ने राज्यपाल, मुख्यमंत्री और राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष को संबोधित आठ सूत्री मांगों का ज्ञापन डीएम को सौंपा। जिलाध्यक्ष अजय श्रीमाली के नेतृत्व में समाज के दर्जन भर लोग जिला मुख्यालय पर पहुंचे। डीएम को पत्रक देकर अपनी मांगों को पूर्ण कराने पर जोर दिया। संगठन की मांगों में पिछड़ा वर्ग आयोग की सूची 43 में माली, सैनी से माली हटाकर श्रीमाली करने, सरकारी विभागों में माली पदनाम को बदलकर बागवान करने, आयोग में समाज के लोगों को प्रतिनिधित्व, गांवों में भूमिहीन समाज के लोगों को फूल और औषधीय खेती के लिए सरकारी अनुदान और पट्टा, मंदिरों और देवालयों में समाज को पुष्प विक्रय केंद्र खोलने, देवालयों में पुरोहित का अधिकार, हर जिले में फूल मंडल के लिए एक स्थान आवंटन आदि शामिल रहा। जिलाध्यक्ष ने कहा कि उनका समाज आजादी के छह दशक बाद भी राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक स्तर पर पिछड़ा हुआ है। समाज के हित को सरकारों ने नजरंदाज किया। सरकार से मांगों को पूर्ण करने की आवाज बुलंद की गई। इस मौके पर शिवनाथ, लक्ष्मीशंकर, सुरेश चंद्र, अरुण कुमार, सुभाष चंद्र, संदीप कुमार, दीनानाथ, लालता, बृजलाल, राहुल, अनिरुद्ध, विनोद, राजेंद्र पुष्पकार आदि रहे।
विज्ञापन