फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   70 vehicle owners would sue

70 वाहन स्वामियों पर मुकदमा दर्ज

Thu, 03 Dec 2015 01:06 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, भदोही
ब्यूरो/ अमर उजाला, भदोही Updated Thu, 03 Dec 2015 01:06 AM IST
विज्ञापन
70 vehicle owners would sue
 डीएम के अनुमोदन पर एआरटीओ ने वाहन स्वामियों पर केस दर्ज कराया है। इस कार्रवाई से वाहन स्वामियों में खलबली मची है।
विज्ञापन



पंचायत चुनाव के पहले चरण के लिए गत 28 नवंबर को भदोही ब्लाक में हुए मतदान के लिए अधिग्रहीत वाहनों को 25 नवंबर को इंद्र बहादुर सिंह नेशनल इंटर कॉलेज में सुबह आठ बजे चालक समेत भेजने का निर्देश वाहन स्वामियों को दिया गया था।

 उप संभागीय परिवहन कार्यालय ने पुलिस के माध्यम से वाहनों के अधिग्रहण का आदेश वाहन स्वामियों को तामील कराया था। लेकिन, आरोप है कि 41 बसें और 29 मिनी ट्रकों के वाहन स्वामियों ने न तो निर्धारित स्थानों पर वाहनों को उपलब्ध कराया और न ही निर्धारित समय से पहले इस संबंध में कोई सूचना दी।
विज्ञापन


 इसके चलते मतदानकर्मियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। अंतत: बाहरी जिलों के वाहनों को ऐन मौके पर सड़कों पर रोककर अधिग्रहीत किया गया।

 पंचायत चुनाव में वाहन स्वामियों के इस असहयोग को प्रशासन ने लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम के प्रावधानों का जानबूझकर उल्लंघन मानते हुए कार्रवाई की। एआरटीओ की तहरीर पर भदोही कोतवाली में 70 वाहन स्वामियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया। प्रशासन की इस कार्रवाई से वाहन स्वामियों में खलबली मच गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed