फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   658 BLOs put up in voter revision

मतदाता पुनरीक्षण में लगाए 658 बीएलओ

Fri, 25 Sep 2020 04:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2020 04:54 PM IST
विज्ञापन
658 BLOs put up in voter revision
ज्ञानपुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मतदाता पुनरीक्षण के लिए 658 बीएलओ और 79 सुपरवाइजरों को लगाया गया है। एक अक्तूबर से गांव-गांव बीएलओ जाकर सर्वेक्षण का कार्य करेंगे। नए मतदाताओं को जोड़ने से लेकर अन्य प्रक्रिया नवंबर तक पूरी होगी। दिसंबर में मतदाता सूची का प्रकाशन शुरू होगा।
विज्ञापन

पंचायत चुनाव की तिथि अभी तय नहीं हो सकी है, लेकिन आयोग ने चुनाव की तैयारी की गाइडलाइन 15 सितंबर को जारी कर दी। जिसमें 30 सितंबर तक बीएलओ के चयन की जिम्मेदारी प्रशासन को दी गई थी। प्रशासन की ओर से तीनों तहसीलों के 561 ग्राम पंचायतों में सर्वेक्षण के लिए 658 बीएलओ और एक-एक न्याय पंचायत में 79 सुपरवाइजर लगाए गए हैं। वर्तमान में 561 ग्राम पंचायतों में कुल 9 लाख 85 हजार मतदाता हैं। सहायक निर्वाचन अधिकारी पंचस्थानीय डीएस शुक्ला ने कहा कि एक अक्तूबर से 12 नवंबर तक बीएलओ घर जाकर गणना और सर्वेक्षण करेंगे, छह से 12 नवंबर तक ऑनलाइन आवेदनों का सत्यापन, 13 नवंबर से पांच दिसंबर तक पांडुलिपि को कंप्यूटरीकृत, छह दिसंबर को मतदाता सूची का प्रकाशन, छह से 12 दिसंबर तक प्रकाशित नामावली का निरीक्षण, छह से 12 दिसंबर तक आपत्ति प्राप्त करना, 13 से 19 दिसंबर तक आपत्ति का निस्तारण और 29 दिसंबर को अंतिम प्रकाशन होगा। उन्होंने कहा कि विभाग की ओर से तैयारी कर ली गई है। तीनों एसडीएम बीएलओ के कार्यों का अवलोकन करेंगे। जिनके स्तर से गड़बड़ी होगी उन पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed