फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   65% cases in four police stations of the district, most cases registered in Aurai

Bhadohi News: जिले के चार थानों में 65 फीसदी मामले, औराई में सबसे दर्ज हुए सबसे ज्यादा मुकदमे

Sat, 10 May 2025 12:41 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 10 May 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
65% cases in four police stations of the district, most cases registered in Aurai
मनोज कुमार गुप्ता। जिले के औराई कोतवाली में बीते अप्रैल माह में सबसे अधिक 70 मुकदमे दर्ज हुए हैं। इसके अलावा भदोही और गोपीगंज ऐसे थाने हैं, जहां 50 से अधिक मामले दर्ज हुए। महिला थाने में पूरे माह में केवल दो और साइबर थाने में केवल आठ मामले दर्ज हुए। जनपद के सभी थानों में अप्रैल के महीनों में कुल 317 मुकदमे दर्ज किए गए हैं। इसमें लगभग 60 फीसदी मामले मारपीट के रहे।
विज्ञापन

जिले में महिला थाना समेत कुल 10 थाने हैं। इसमें औराई, भदोही, गोपीगंज, ज्ञानपुर और सुरियावां कोतवाली हैं। वहीं, दुर्गागंज, चौरी, ऊंज, कोईरौना थाना हैं। इसके अलावा साइबर संबंधी मामलो के निपटारे के लिए बीते साल ही पुलिस लाइन में साइबर थाना भी शुरू किया गया। जिले में राजस्व के मामले ज्यादा आते हैं। इसमें अधिक जमीन संबंधी विवाद होते हैं। समाधान दिवस से लेकर संपूर्ण समाधान दिवस तक राजस्व संबंधी मामलों की संख्या करीब 80 से 85 फीसदी तक रहती है।
विज्ञापन

राजस्व संबंधी मामलों के कारण आपसी तनाव भी बढ़ते हैं। इसके कारण कई बार विवाद की स्थिति उत्पन्न हो जाती हैं। औराई तहसील में राजस्व के मामले में अधिकतर होते हैं। शायद यही कारण है कि अप्रैल महीने में दर्ज मुकदमों में सबसे अधिक मुकदमें औराई थाने में दर्ज हुए। जिले के 10 थानों में औराई, भदोही, सुरियावां और गोपीगंज में ही 221 मुकदमे दर्ज हैं। इसके अलावा बाकि छह थानों में केवल 96 मुकदमे दर्ज हैं। आंकड़ों के चार थानों में ही करीब 65 फीसदी मुकदमें दर्ज हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------------------------------
छेड़खानी और नाबालिग भगाने के करीब 10-15 फीसदी मामले

थानों में मारपीट के बाद करीब 10 से 15 फीसदी मामले में महिला संबंधी आते हैं। इसमें अधिकतर मामले में नाबालिग को बहाल-फुसलाकर भगाने और छेड़खानी संबंधी मामले आते हैं। अधिकतर छेड़खानी के मामले औराई और गोपीगंज कोतवाली में आते हैं। इस तरह से अधिक मामले में ग्रामीण क्षेत्रों में देखने को मिल रहे हैं।
-------------------------
अप्रैल माह में किस थाने में कितने मामले दर्ज

औराई- 70
गोपीगंज - 58
भदोही - 50
सुरियावां - 43
ज्ञानपुर - 29
कोईरौना - 18
चौरी - 17
दुर्गागंज - 14
ऊंज - 10
साइबर थाना - 8
महिला थाना - 2
------------------------------------
वर्जन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed