{"_id":"60aa31b38ebc3eac94654cf3","slug":"60-lakhs-received-for-marriage-grant-bhadohi-news-vns590860440","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी अनुदान के लिए मिले 60 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी अनुदान के लिए मिले 60 लाख
विज्ञापन
ज्ञानपुर। अनुसूचित जाति और सामान्य वर्ग की गरीब बेटियों के लिए खुशखबरी है। शादी अनुदान योजना 60 लाख रुपये शासन से आवंटित हुआ है। जिसे मार्च 2021 के बाद शादी करने वाले लाभार्थियों के खाते में 20-20 हजार की दर से भेजा जाएगा।
गरीब बेटियों के हाथ पीले करने के लिए वैसे तो सरकार मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना को लागू किया है, लेकिन बड़ी संख्या में लोग लोकलाज के कारण सामूहिक विवाह में शामिल नहीं होते। ऐसे लोगों को शादी अनुदान के माध्यम से सहायता दी जाती है। गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले एससी जाति के लाभार्थियों के लिए 40 जबकि सामान्य वर्ग के लिए 20 लाख आवंटित हुआ है। शादी अनुदान के लिए इस बार जिले में आनलाइन 848 लाभार्थियों ने आवेदन किया था। जांच में कुल 454 लाभार्थियों को पात्र पाया गया है। कार्यालय को कुल आनलाइन की हार्डकापी मात्र 1163 की मिली थी। बहुतायत लोग आनलाइन आवेदन करने के बाद हार्डकापी विभाग में नहीं जमा करते हैं। इस वजह से बहुतायत की राशि रोक दी जाती है। बाद में जांच के बाद जारी की जाती है।
शादी अनुदान की राशि शासन से बीस हजार रुपये आवंटित होती है। यह राशि सीधे लाभार्थी के खाते में भेजी जाती है। जिला समाज कल्याण अधिकारी महेंद्र कुमार यादव ने बताया कि शासन से 60 लाख बजट मिला है। जिसे लाभार्थियों के खाते में भेजने की तैयारी की जा रही है। शादी से पूर्व या शादी के एक माह बाद आवेदन करने की छूट होती है।