फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   58 thousand students to be included in UP board examination

58 हजार छात्र-छात्राएं यूपी बोर्ड प्ररीक्षा में होंगे शामिल

Thu, 16 Mar 2017 01:23 AM IST
bhadohi hindi news
bhadohi hindi news Updated Thu, 16 Mar 2017 01:23 AM IST
विज्ञापन
 58 thousand students to be included in UP board examination
exam - फोटो : amar ujala
 जिले में 105 केंद्रों पर बृहस्पतिवार से शुरू हो रही बोर्ड परीक्षा की तैयारी  बुधवार शाम तक पूरी कर ली गई। जिला प्रशासन और माध्यमिक शिक्षा विभाग ने एक-एक बिंदु पर तैयारी की समीक्षा की। परीक्षा में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के 58 हजार छात्र-छात्राएं हिस्सा लेंगे। जिले के 25 संवेदनशील केंद्रों पर केंद्र व्यवस्थापक के अलावा एक-एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट को तैनात किया गया है। बुधवार शाम तक कई केंद्रों पर कर्मचारियों ने डेस्क स्लिप चस्पा किया।       
विज्ञापन

प्रशासन की ओर से परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए जिले को तीन जोन और 14 सेक्टरों में बांटा गया है। 105 केंद्रों पर होने वाली परीक्षा में हाईस्कूल में 31 हजार 498 छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। इसी तरह इंटरमीडिएट में बालक 12 हजार 162 और बालिकाएं 13008  समेत कुल 26 हजार  572 परीक्षार्थी भाग लेंगे। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में कुल 58 हजार छात्र-छात्राएं हिस्सा लेंगे। परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए संवेदनशील 25 केंद्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट लगाए गए हैं। इसमें केशव प्रसाद इंद्रावती देवी इंटर कॉलेज सहसेपुर, मॉडर्न बालिका इंटर कॉलेज, केशव प्रसाद इंद्रावती देवी बालिका इंटर कॉलेज संवरपुर, संकट मोचन आदर्श इंटर कॉलेज दानीपट्टी, लोहिया इंटर कॉलेज समेत अन्य केंद्र शामिल हैं। परीक्षा को लेकर बुधवार को केंद्रों पर गहमागहमी का माहौल रहा। प्रवेश पत्र लेने के लिए छात्र-छात्राओं संग अभिभावक भी केंद्रों पर पहुंचते रहे।       
विज्ञापन


नकल कराते मिले तो होगी एफआईआर
ज्ञानपुर। जिलाधिकारी सुरेश कुमार सिंह ने परीक्षा की तैयारियों का जायजा लेने के लिए बुधवार को डीआईओएस कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जोनल, सेक्टर, स्टेटिक मजिस्ट्रेट और कक्ष निरीक्षकों की फाइलों को देखा। सचल दस्तों के पास वाहन आदि की सुविधा आदि के बारे में डीआईओएस से जानकारी ली। उन्होंने कहा कि बोर्ड परीक्षा पर विशेष ध्यान दिया जाए। किसी भी केंद्र पर केंद्र व्यवस्थापक या कक्ष निरीक्षक नकल कराने में संलिप्त मिले तो उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। डीएम के अचानक पहुंचने से डीआईओएस कार्यालय में खलबली मच गई। जिलाधिकारी ने परीक्षा की तैयारियों से जुड़े विभिन्न मसलों की फाइलों की बारीकी से समीक्षा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed