फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   इमरर्जेंसी में मरीज बढ़े, बेड की कमी

इमरर्जेंसी में मरीज बढ़े, बेड की कमी

Sun, 19 May 2019 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 19 May 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
इमरर्जेंसी में मरीज बढ़े, बेड की कमी
ज्ञानपुर। मई महीने में गर्मी का सितम लोगों पर भारी पड़ रहा है। बढ़ता तापमान लोगों को रुला रहा है। आलम यह है कि पंखे जहां लू के संवाहक बन गए हैं वहीं कूलर कुछ हद तक राहत दे रहे हैं लेकिन घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। जिला अस्पताल में रविवार को इमरर्जेंसी में करीब 88 मरीज भर्ती हुए।
विज्ञापन

मई की 42 से 44 डिग्री तापमान की गर्मी से हर कोई परेशान है। सुबह आठ बजे से धूप इतनी बढ़ जा रही है कि बाहर निकलने से लोग कतरा रहे हैं। जरूरी काम काज नहीं होने से घरों में ही दुबक के बैठना महफूज समझ रहे हैं। अब तो नजारा यह हो गया है कि दोपहर में सड़कें सुनसान हो जा रही हैं। आसमान से बरस रही आग और लू से बचने के लिए महिलाएं दुपट्टा बांधकर तो पुरुष रूमाल से चेहरा ढंक कर ही बाहर निकल रहे हैं। उमस भरी गर्मी से डायरिया के मरीजों की संख्या भी बढ़ रही है। रविवार को सरकारी अस्पतालों समेत निजी अस्पतालों में मरीजों की लंबी कतार देखने को मिल रही है। महाराज चेत सिंह जिला अस्पताल रविवार को इमरर्जेंसी वार्ड मरीजों से भरा रहा। आलम यह हो गया है कि एक बेड़ पर दो-दो मरीजों का उपचार किया गया। जिला अस्पताल के इमरर्जेंसी में करीब 88 लोगों का इलाज किया गया। इस दौरान डायरिया, उल्टी, दस्त, संक्रमण, बुखार आदि से पीड़ित मरीजों का इलाज किया गया। डॉ. प्रदीप सिंह ने कहा कि गर्मी से बचने का सबसे अच्छा और सस्ता तरीका है पेय पदार्थों का सेवन किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed