फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   50 policemen got special training for carpet expo

कारपेट एक्सपो के लिए 50 पुलिसकर्मियों को मिली विशेष ट्रेनिंग

Sat, 15 Oct 2022 12:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 15 Oct 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
50 policemen got special training for carpet expo
ज्ञानपुर। जनपद में पहली बार होने वाले कारपेट एक्स्पो को लेकर तैयारियां जारी हैं। जिला प्रशासन इस आयोजन को भव्य बनाने में जुटा हुआ है। आयोजन में लगभग 400 से अधिक विदेशी मेहमानों के आने की पुष्टि हो चुकी है। इन मेहमानों की सुरक्षा के लिए पुलिस ने भी कमर कस लिया है। जनपद में कारपेट एक्सपो को सफल बनाने के लिए लगभग 350 पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। खास बात यह है कि इसमें 50 पुलिसकर्मियों को खास तरह से ट्रेंड किया गया है। ये पुलिस कर्मी न सिर्फ विदेश से आने वाले मेहमानों का ख्याल रखेंगे, बल्कि उनका भावपूर्ण स्वागत व अभिनंदन भी करेंगे।
विज्ञापन

जिलाधिकारी गौरांग राठी और पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने वाराणसी में लिए अनुभवों से प्रेरणा लेकर इस आयोजन को सफल बनाने में जुटे हुए हैं। वाराणसी में 21 जनवरी से 23 जनवरी 2019 के बीच होने वाले प्रवासी भारतीय सम्मेलन में भी इसी तरह से प्रयास किए गए थे, जो काफी सफल रहे। इसी तरह जिले में होने वाले कारपेट एक्सपो में भी पुलिस का ऐसा ही स्वरूप दिखेगा, जो कालीन मेले में आने वाले विदेशी मेहमानों की न सिर्फ सुरक्षा करेंगे, बल्कि उनका भावपूर्ण स्वागत भी करेंगे। इसके लिए जिले के 50 पुलिसकर्मियों को त्रिस्तरीय प्रशिक्षण दिया गया है, जो सुरक्षा एजेंसियों के साथ समन्वय स्थापित कर सुरक्षा व्यवस्था की देखरेख करेंगे। इसके अलावा अतिथियों की समस्याओं का समाधान भी कर सकेंगे। ड्यूटी पर विशेष प्रशिक्षित पुलिसकर्मी एसपीजी जैसी ड्रेस कोड में दिखेंगे।
विज्ञापन

जिलाधिकारी गौरांग राठी ने बताया कि कारपेट एक्सपो जिले के लिए एक बेहतर मौका है। इसमें आने वाले विदेशी मेहमानों के साथ हमारे जवान बेहतर संवाद स्थापित कर सकें और उनकी सुरक्षा कर सकें। इस दिशा में यह प्रयोग किया गया है। भविष्य में पुलिसकर्मियों की यह यूनिट अन्य वीवीआईपी कार्यक्रमों में भी उपयोगी साबित हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि कारपेट एक्सपो में बड़ी संख्या में विदेशी मेहमान आएंगे। जिले में इनके बेहतर स्वागत की तैयारियां की जा रही हैं। इसके लिए ड्यूटी में लगाए गए 50 महिला-पुरूष पुलिसकर्मियों को विशेष तौर पर प्रशिक्षित किया गया है। जिसमें उनके बॉडी लैंग्वेज, सभ्य आचरण सहित अन्य विशेष ट्रेनिंग दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed