{"_id":"6096772e8ebc3ec0da5649a1","slug":"50-percent-of-employees-will-work-in-government-offices-bhadohi-news-vns588464919","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी दफ्तरों में 50 फीसदी कर्मचारी करेंगे काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी दफ्तरों में 50 फीसदी कर्मचारी करेंगे काम
विज्ञापन
ज्ञानपुर। कोरोना वायरस की दूसरी लहर से बचने के लिए सरकारी दफ्तरों में 50 फीसदी कर्मचारी ही काम करेंगे। शेष 50 फीसदी अपने घर से ही ऑफिस का काम निपटाएंगे। इसमें गर्भवती, दिव्यांग और बीमारों को प्राथमिकता दी जाएगी। मुख्य सचिव का पत्र आने के बाद प्रशासन प्रभावी बनाने में जुट गया है। इसके पालन का निर्देश दिया गया।
कोरोना संक्रमण के कारण जिले में हर रोज बड़ी संख्या में लोग पॉजिटिव हो रहे हैं। चुनावी ड्यूटी से लेकर अन्य कामकाज निपटाने के चक्कर में मुख्य विकास अधिकारी, जिला विकास अधिकारी, उप निदेशक कृषि सहित डीआईओएस, विकास भवन, कलेक्ट्रेट, डीएम आवास, सीएमओ, बीएसए कार्यालय के कई कर्मचारी भी चपेट में आ चुके हैं। संक्रमण से बचने के लिए शासन ने पत्र जारी कर निर्देश दिया। जिसमें सरकारी दफ्तरों में 50 फीसदी कर्मचारियों की उपस्थित होने के लिए कहा गया है।
मुख्य सचिव राजेंद्र कुमार तिवारी के आए पत्र में कहा गया है कि कार्यालयों में स्वीकृत जनशक्ति के सापेक्ष 50 फीसद कर्मचारियों को ही कार्यालय बुलाया जाए। शेष को घर से काम करने का निर्देश दिया जाए। घर से काम करने के लिए दिव्यांग, गर्भवती महिलाओं और ऐसे कर्मचारी जो अस्वस्थ (बीमार) हो गए हैं उन्हें प्राथमिकता दी जाए। इस संबंध में सीडीओ भानु प्रताप सिंह ने कहा कि संक्रमण से बचाव के लिए मुख्य सचिव का पत्र आया है। जिसमें 50 फीसदी कर्मचारियों को कार्यालय बुलाने के लिए कहा गया है। इसको प्रभावी बनाने के लिए सभी विभागाध्यक्षों को निर्देश दिया गया है।