{"_id":"6646909457282a16a808a364","slug":"50-percent-brahmins-among-28-leaders-on-modis-platform-bhadohi-news-c-191-1-gyn1003-112151-2024-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: मोदी के मंच पर 28 नेताओं में 50 फीसदी ब्राह्मण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: मोदी के मंच पर 28 नेताओं में 50 फीसदी ब्राह्मण
विज्ञापन
ज्ञानपुर। भदोही लोकसभा में मतदाताओं को साधने पहुंचे पीएम मोदी के मंच पर जिले के बड़े ब्राह्मण चेहरों की उपस्थिति ने कई संकेत दिए। मंच पर जिले के बड़े ब्राह्मण चेहरों को जगह देकर नाराज ब्राह्मण नेताओं को साधने का प्रयास किया गया तो भदोही की राजनीति में निर्णायक भूमिका निभाने वाले ब्राह्मणों को अपने पाले में करने का प्रयास हुआ। पीएम मोदी के मंच पर कुल 28 लोगों को जगह दी गई थी। इसमें 50 फीसदी से अधिक ब्राह्मण चेहरे थे।
भदोही में डॉ. विनोद बिंद को टिकट मिलने के बाद से ही चर्चा थी कि ब्राह्मण वर्ग में नाराजगी है, लेकिन मंच पर पर्याप्त ब्राह्मण नेताओं को जगह मिली। इससे यह बताने का प्रयास हुआ कि ब्राह्मण वोटर भाजपा के साथ हैं। ब्राह्मण बाहुल्य भदोही सीट पर टिकट के दावेदारों में कई ब्राह्मण चेहरे रहे। वर्तमान सांसद रमेश चंद्र बिंद का टिकट कटने के बाद पार्टी ने डाॅ. विनोद बिंद को प्रत्याशी बनाया। इसके बाद विपक्ष की तरफ से ब्राह्मण नेताओं में नाराजगी की बात कही गई। हालांकि बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री की सभा में ऐसा नहीं दिखा। मंच पर डिप्टी सीएम बृजेश पाठक और आयुष मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु जैसे प्रदेश की राजनीति के बड़े ब्राह्मण चेहरे तो थे ही, इसके अलावा जिले के कद्दावर नेता व पूर्व मंत्री रंगनाथ मिश्र, पूर्व सांसद गोरखनाथ पांडेय से लेकर जिला पंचायत अध्यक्ष अनिरूद्ध त्रिपाठी, पूर्व विधायक रविंद्रनाथ त्रिपाठी, ज्ञानपुर विधायक विपुल दूबे, सपना दूबे और कई अन्य पदाधिकारी मंच पर रहे। माना जा रहा है कि मंच पर अधिसंख्य ब्राह्मण चेहरों को जगह देकर जो कुछ नाराज ब्राह्मण वर्ग हैं, उन्हें अपने पाले में करने का प्रयास हुआ है। जिलाध्यक्ष दीपक मिश्रा के अनुसार पीएम मोदी के मंच पर 28 नेताओं को जाने को अनुमति थी। इसमें 50 फीसदी से अधिक ब्राह्मण नेता थे।