फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   50.20 per cent of the polio dose Naunihalon

50.20 फीसदी नौनिहालों ने पी पोलियो खुराक

Mon, 22 Feb 2016 01:12 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला भदोही
ब्यूरो/ अमर उजाला भदोही Updated Mon, 22 Feb 2016 01:12 AM IST
विज्ञापन
50.20 per cent of the polio dose Naunihalon
  दो लाख 93 हजार 115 बच्चों को पोलियों की खुराक पिलाने का लक्ष्य था, लेकिन शाम तक एक लाख 47 हजार 69 बच्चों को जिले के 637 बूथों पर पोलियो खुराक पिलाया गया।
विज्ञापन


 जो कुल लक्ष्य का 50.20 फीसदी रहा। शेष बच्चों को स्वास्थ्य विभाग की टीम घर-घर जाकर पोलियो खुराक पिलाएगी।
महराजा चेतसिंह जिला अस्पताल स्थित बूथ पर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. डीके सोनकर, रेडक्रास सोसाइटी के सचिव डॉ.सगीर हसन खां ने नौनिहाल को पोलियो की खुराक पिलाकर अभियान का शुभारंभ किया।
विज्ञापन


सीएमओ ने पोलियो खुराक की महत्ता पर प्रकाश डाला। कहा कि अभिभावक अपने पांच साल तक के बच्चों को पोलियो की दो बूंद खुराक जिम्मेदारी पूर्वक पिला दे तो जीवन पर्यंत उस बच्चे को पोलियो की समस्या नहीं होगी। इस मौके पर एसीएमओ डॉ.एके श्रीवास्तव, डॉ.आरएस केसरी, डॉ.आलोक शुक्ला, डॉ. जेपी सिंह, डॉ.आरएस केसरी, एचएस लाल आदि रहे। बच्चों को बूथ तक लाने में मदरसा अरबिया नजीबुल उलूम के छात्रों ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 इसके बाद सीएमओ समेत स्वास्थ्य अधिकारी क्षेत्र में भ्रमण के लिए निकल गए। सीएमओ ने कुमार क्नीनिक स्थित बूथ के अलावा केशवपुर, ज्ञानपुर, ज्ञानपुर देहात, चकटोड़र, छत्रशाहपुर, भिदिउरा, पाली, कसियापुर आदि पोलियो बूथ पर भ्रमण कर निरीक्षण किया। एसीएमओ डॉ.एसएम सहाय ने सुरियावां, डीएमसी नीरज मिश्र, डॉ.जेपी सिंह ने भदोही का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed