फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   48.5 mm rain, lightning struck three places, power cut in 50 villages

Bhadohi News: 48.5 एमएम बारिश, तीन जगह गिरी बिजली, 50 गांव की बिजली गुल

Tue, 15 Jul 2025 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jul 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
48.5 mm rain, lightning struck three places, power cut in 50 villages
ज्ञानपुर। जनपद में रविवार की देर रात 11 बजे गरज चमक और तेज हवा के साथ झमाझम बारिश हुई। मौसम विशेषज्ञ सर्वेश बरनवाल के अनुसार रविवार की देर रात इस सीजन की सबसे अच्छी बारिश 48.5 एमएम दर्ज की गई है।
विज्ञापन

झमाझम बारिश के बाद उमस से राहत मिली है। खेतों में पानी भरने से किसान खुश हो गए हैं। तेज हवा के कारण अभोली के शेरपुर गोपलहा और मोढ़ में पेड़ गिर गया। वहीं अभोली, मोढ़, दुर्गागंज में आकाशीय बिजली गिरी। सुरियावां क्षेत्र के 50 गांवों में बिजली गायब रही। इससे लगभग सवा लाख की आबादी परेशान रही।
विज्ञापन

रविवार को दिन में तेज धूप खिली रही। उमस भरी गर्मी ने लोगों की बेचैनी बढ़ा दी, लेकिन रात नौ बजे अचानक से मौसम बदला। बारिश से न्यूनतम तापमान में एक डिग्री की कमी आई है। न्यूनतम तापमान 24 डिग्री दर्ज किया गया। अभोली के शेरपुर गोपलहा गांव की ब्राह्मण बस्ती में तेज हवा के कारण एक पेड़ उखड़ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां पेड़ पर आकाशीय बिजली भी गिरी। गांव के दुर्गेश तिवारी के घर के पास डिठोरी का पेड़ गिरा। वहीं, टुनटुन के घर के सामने शीशम का पेड़ धराशाई हो गया। आशीष पांडेय के घर के पास बबुल का पेड़ गिरा। दुर्गागंज के अर्जुनपुर, भौथर, सेमरा आदि गांव में बरसात के कारण बिजली कटौती हुई।

बाईपास चौराहा से कुसौड़ा मार्ग, अटल चौराहा तक नारियल पानी बेचने वालों द्वारा फेंका गया कूड़ा जलभराव के कारण सड़क पर बहता रहा। ज्ञानपुर ब्लॉक के भिदिउरा गांव निवासी राकेश भूज का कच्चे मकान का एक हिस्सा धरासाई हो गया। इससे गृहस्थी का सामान नुकसान हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed