फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   480 million is outstanding electricity bills

480 करोड़ बकाया है बिजली का बिल  

Mon, 23 May 2016 08:01 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला ,भदोही
ब्यूरो/ अमर उजाला ,भदोही Updated Mon, 23 May 2016 08:01 PM IST
विज्ञापन
 बिजली उपभोक्ता और सरकारी कार्यालय बिजली विभाग का बकाया जमा कर दें तो जिले का अंधियारा मिट सकता है। जिले के सरकारी कार्यालयों और उपभोक्ताओं पर बिजली विभाग का 480 करोड़ रुपये बकाया है। कहा जा रहा है कि बकाया रकम इतनी है कि इससे 132 केवीए के दो उपकेंद्र सहित हर गांव को दो-दो ट्रांसफार्मर मुहैया कराए जा सकते हैं। साथ ही जर्जर लटकते तारों की स्थिति भी बदल जा सकती है। 
विज्ञापन

ग्रामीण और नगरीय इलाकों में 20 और 24 घंटे बिजली की मांग करने वाले लोग बिजली बिल जमा करने में तत्परता नहीं दिखाते। जिले के ज्ञानपुर और भदोही उपखंड के 66 हजार उपभोक्ताओं पर बिजली विभाग का 450 करोड़ रुपये बिल बकाया है। विभागीय आंकड़ों पर गौर करें तो ज्ञानपुर उपखंड के 33 हजार 995 बत्ती, पंखा के घरेलू उपभोक्ताओं पर 199.18 करोड़ जबकि पंपिंग सेट के 3786 उपभोक्ताओं पर 26 करोड़ रुपये बिल बकाया है। इसमें 20 हजार से अधिक का बिल न जमा करने वाले उपभोक्ताओं की संख्या 15 हजार से अधिक है। इसी तरह भदोही डिवीजन में करीब 32 हजार उपभोक्ताओं पर 225 करोड़ बकाया है। इसमें बत्ती, पंखा के अलावा बड़ी फर्में भी शामिल हैं। सरकारी दफ्तरों पर भी विभाग का करीब 30 करोड़ रुपये का बिल बकाया है। इसमें सर्वाधिक बकाएदारी बेसिक शिक्षा विभाग पर करीब सात करोड़ है। जिला मुख्यालय, जिला कारागार, पुलिस लाइन सहित अन्य विभागों पर भी बिजली बिल बकाया है। विभागीय अधिकारियों की मानें तो सरकारी कार्यालयों और उपभोक्ताओं पर बकाया 480 करोड़ मिल जाए तो विभाग का कायाकल्प हो जाएगा। 
विज्ञापन

इस रकम से जनपद में दो बड़े उपकेंद्र स्थापित करने के साथ ही 561 ग्रामसभाओं में दो-दो नए ट्रांसफार्मर और जर्जर तार को भी बदला जा सकता है। 13 एमवीए के लगभग 450 उपकेंद्रों की स्थापना की जा सकती है। दो ट्रांसफार्मर वाले 13 एमवीए के उपकेंद्र की लागत एक करोड़ के करीब होती है। अधिशासी अभियंता अवधेश पासवान ने कहा कि बकाया वसूली के लिए अभियान चलाया जाता है। सरकारी छूट मिलने पर कुछ लोग बकाया जमा करते हैं, लेकिन ज्यादातर लोग बकाया माफी के इंतजार में पैसा नहीं जमा करते। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 बिजली विभाग की तरह सरकारी राजस्व की वसूली में जल निगम भी फिसड्डी है। जनपद में स्थापित 25 से अधिक पेयजल योजना समूहों का उपभोक्ताओं पर 50 लाख से अधिक का बकाया है। प्रत्येक वर्ष लक्ष्य के आसपास भी विभाग नहीं पहुंच पाता। वर्ष 2015 में नौ लाख वसूली का लक्ष्य तय था, जबकि वसूली तीन लाख हो सकी। 2016 में यह लक्ष्य 23 लाख पहुंच गया है। हर साल तीन से लेकर सात लाख की बकादारी बढ़ती गई। गत एक दशक में यह आंकड़ा 50 लाख तक पहुंच गया। अधिशासी अभियंता जल निगम एसएन तिवारी ने कहा कि विभागीय कर्मचारी वसूली करते हैं, लेकिन अभी काफी बकाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed