फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   48 schools and 51 ACRs will be built with 9.90 crores

Bhadohi News: 9.90 करोड़ से बनेंगे 48 स्कूल और 51 एसीआर

Fri, 16 Jun 2023 01:28 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jun 2023 01:28 AM IST
विज्ञापन
48 schools and 51 ACRs will be built with 9.90 crores
परिषदीय स्कूलों में भवन की कमी से अब बच्चों को दिक्कत नहीं होगी। नौ करोड़ 90 लाख की लागत से 51 अतिरिक्त कक्षा कक्ष और 48 विद्यालयों के नए भवन का निर्माण कराया जाएगा। शासन ने शासन ने इसके लिए बजट पास कर दिया है। विभाग भवन निर्माण की प्रक्रिया पूरी कराने की कवायद में जट गया है।
विज्ञापन

जिले के 892 प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक और कंपोजिट विद्यालय में करीब एक लाख 90 हजार बच्चे पंजीकृत हैं। आपरेशन कायाकल्प और कंपोजिट ग्रांट से विद्यालयों की तस्वीर बदली जा रही है, लेकिन कई विद्यालयों की हालत जर्जर हो चुकी है। ऐसे स्कूलों में कायाकल्प के बजट से सुधार नहीं हो सकी। कायाकल्प योजना में विद्यालयों में टाइल्स लगाने के साथ बालक-बालिका शौचालय, चहारदीवारी, पेयजल व अन्य कार्य कराए जा रहे हैं। विद्यालयों में बच्चों को बैठने के लिए भवन की कमी न हो, शासन की ओर से इस पर भी पूरा ध्यान दिया जा रहा है। शासन की ओर से जिले में 51 प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक विद्यालयों में 55 एक कक्षीय भवन के निर्माण के लिए 5.95 लाख रुपये की दर से तीन करोड़ 27 लाख 25 हजार रुपये की धनराशि जारी की गई है। इसी तरह 48 ऐसे प्राथमिक विद्यालय जिनके भवन जर्जर हो चुके हैं, उनमें पूरे भवन के निर्माण के लिए छह करोड़ 62 लाख 88 हजार रुपये अवमुक्त किया गया है। प्रति विद्यालय में 13.81 लाख रुपये से भवन का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन

स्कूलों की सूची अभी फाइनल नहीं हो सकी है। 51 एसीआर और 48 स्कूल भवन निर्माण के लिए परियोजना से नौ करोड़ 90 लाख स्वीकृत हुआ है। जल्द ही कागजी प्रक्रिया पूर्ण कर निर्माण शुरू कराया जाएगा। - भूपेंद्र नारायण सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed