फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   45 crores will come in the account of 2.26 lakh farmers of the district

जिले के 2.26 लाख किसानों के खाते में आएंगे 45 करोड़

Sat, 25 Dec 2021 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 25 Dec 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
45 crores will come in the account of 2.26 lakh farmers of the district
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत जिले के दो लाख 26 हजार किसानों के खाते में 45 करोड़ रुपये भेजे जाएंगे। जिससे लाभार्थी किसानों के खाते में दो-दो हजार की दसवीं किस्त पहुंचेगी। इसके लिए कृषि विभाग ने किसानों का खाता लॉक कर दिया है।
विज्ञापन

कर्ज से डूबे किसानों के लिए केंद्र सरकार की ओर से दिसंबर 2018 में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की शुरूआत की गई थी। जिले में शुरूआती दौर में तो 1.78 लाख किसान ही पंजीकृत हुए थे, लेकिन बाद में यह संख्या बढ़कर दो लाख 46 हजार पहुंच गई। हालांकि अपात्रों के नाम कटने से यह संख्या घटकर दो लाख 26 हजार पहुंच गई है। उप कृषि निदेशक अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि जिले के पंजीकृत दो लाख 26 हजार किसानों का खाता लॉक कर दिया गया है। लघु व सीमांत किसानों को राहत देने के लिए केंद्र सरकार की ओर से 2018 में शुरू की गई प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में 2.62 करोड़ रुपये का घोटाला पकड़ में आ चुका है। अपात्र होने के बाद भी तथ्यों को छिपाकर 3273 लोगों ने सम्मान निधि का लाभ ले लिया। भारत सरकार के पोर्टल पर किए गए सत्यापन के बाद पोल खुल गई। इस मामले में 2473 आयकर दाता भी निधि के लिए आवेदन कर लाभ उठा चुके हैं। कृषि विभाग की ओर से अपात्रों को नोटिस जारी कर सरकारी पैसा जमा करने का निर्देश दिया गया है। उप निदेेशक कृषि अरविंद सिंह ने बताया कि नोटिस जारी होने के बाद 500 से अधिक अपात्रों ने पैसा जमा कर दिया है। उन्होंने बताया कि जिन लोगों ने पैसा नहीं जमा किया है, उन्हें दूसरी नोटिस भेजी जा रही है। निर्धारित समय में पैसा नहीं जमा करने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed