फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   44 thousand voters will get colored voter cards

44 हजार मतदाताओं को मिलेंगे रंगीन वोटर कार्ड

Sun, 30 Jan 2022 12:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jan 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
44 thousand voters will get colored voter cards
विधानसभा सामान्य निर्वाचन को लेकर तिथि घोषित कर दी गई है। प्रशासन व पुलिस ने तैयारी भी तेज कर दी है। जिले की तीनों तहसीलों से 44,162 मतदाताओं तक रंगीन पहचान पत्र पहुंचाने का काम युद्ध स्तर पर चल रहा है।
विज्ञापन

शनिवार को ज्ञानपुर तहसील में कर्मचारी डाक के माध्यम से मतदाता पहचान पत्र भेजने में जुटे रहे। निर्वाचन आयोग ने पांच जनवरी को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया है। पुनरीक्षण अभियान में 44,162 नए मतदाताओं को सूची में शामिल किया गया है। बढ़े हुए मतदाताओं की फोटोयुक्त मतदाता पहचान पत्र तैयार करने के लिए एक एजेंसी को जिम्मेदारी सौंपी गई है। जैसे-जैसे एजेंसी पहचान पत्र उपलब्ध करा रही है, उसे संबंधित मतदाताओं तक भेजा जा रहा है। सहायक निर्वाचन अधिकारी कुमुद श्रीवास्तव ने बताया कि मतदाताओं में फोटोयुक्त पहचान पत्र तहसील क्षेत्रों में वितरण करने के लिए भेज दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed