{"_id":"5cd1d41dbdec2207362d0a69","slug":"41557255197-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईएससी इंटर में निकिता ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईएससी इंटर में निकिता ने मारी बाजी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्ञानपुर। काउंसिल आफ द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (आईसीएसई) ने मंगलवार को दोपहर तीन बजे के बाद हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का रिजल्ट घोषित कर दिया। इंटरमीडिएट का रिजल्ट जारी हो गया हालांकि वेबसाइट न चलने से हाईस्कूल का रिजल्ट लटक गया। इंटरमीडिएट में सेंट मैरीज स्कूल नई बाजार की छात्रा निकिता बांठिया ने 97.25 फीसदी अंक हासिल कर जिले में टाप किया।
जिले में आईसीएसई बोर्ड से दो विद्यालय संचालित होते हैं। इसमें सेंट मैरी स्कूल नई बाजार और सेंट थामस स्कूल गोपीगंज शामिल है। यूपी बोर्ड और सीबीएसई बोर्ड का रिजल्ट घोषित होने के बाद सभी की निगाहें आईसीएसई पर टिक गई थी। मंगलवार को दोपहर तीन बजे काउंसिल आफ द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (आईसीएसई) ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का रिजल्ट घोषित किया। सेंट मैरीज स्कूल नई बाजार की छात्रा निकिता बांठिया ने 97.25 फीसदी अंक प्राप्त कर जिले में अव्वल स्थान हासिल किया। सेंट थॉमस स्कूल के आदित्य पांडेय ने 96 प्रतिशत अंक प्राप्त कर दूसरे स्थान पर रहे। सेंट मैरीज में निकिता की बहन नम्रता बांठिया, मनिष्का गुप्ता और अभिषेक मौर्य 94.75 अंक के साथ संयुक्त रूप से तीसरे नंबर पर रहे। विवेक कुमार यादव को 94.50 , भूपेंद्र तिवारी को 94 प्रतिशत और नवनीत दूबे को 92 फीसदी अंक मिला। सेंट थॉमस स्कूल गोपीगंज में आदित्य पांडेय के अलावा श्रुति अग्रहरि को 94 प्रतिशत, प्रिया विश्वकर्मा, श्रेयांशी सिंह और रित्विजरत्न तिवारी को 93 प्रतिशत, पृशिता जायसवाल 92 प्रतिशत, श्रृष्टि बरनवाल 91.75 फीसदी अंक हासिल किया। बेहतर रिजल्ट आने पर प्रबंधकों ने खुशी जताई। मिठाई आदि खिला कर छात्र-छात्राओं का उत्साह बढ़ाया।