फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   ट्रक से कुचल कर महिला की मौत,कोहराम

ट्रक से कुचल कर महिला की मौत,कोहराम

Mon, 06 May 2019 12:19 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 06 May 2019 12:19 AM IST
विज्ञापन
ट्रक से कुचल कर महिला की मौत,कोहराम
औराई। थानाक्षेत्र के उगापुर बाजार में रविवार को ट्रक से कुचलकर ऊषा देवी 32वर्ष पत्नी विजय पाल निवासी औराई की मौत हो जाने से परिजनों में कोहराम मचा रहा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चालक और ट्रक को भी हिरासत में ले लिया। घटना को लेकर क्षेत्र में काफी देर तक अफरातफरी की स्थिति बनी रही। जानकारी के अनुसार ऊषा देवी की तबीयत काफी दिनों से खराब चल रही थी। पति के साथ बाइक पर सवार होकर भदोही स्थित एक निजी अस्पताल में दवा लेने गई थी। जहां से लौटते समय उगापुर बाजार में औराई-भदोही मार्ग पर बने ब्रेकर पर बाइक उछल गई और वह गिर पड़ी। पीछे से बालू लादने मिर्जापुर जा रहे ट्रक से कुचल गई। घटना स्थल पर जुटे लोगों की मदद से तत्काल सीएचसी भी ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मृतका के दो बच्चे सौरभ12वर्ष और अंश 8 वर्ष हैं। मौत की खबर सुनकर परिजनों में कोहराम मचा रहा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ट्रक और चालक को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed