{"_id":"5cb61b2ebdec2214593aa828","slug":"41555438382-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शार्टसर्किट ने ढाया कहर,छह बीघा गेहूं की फसल राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शार्टसर्किट ने ढाया कहर,छह बीघा गेहूं की फसल राख
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
औराई। मंगलवार को दो थाना क्षेत्रों में शॉर्टसर्किट के चलते सात किसानों की छह बीघे गेहूं की फसल देखते ही देखते राख में तब्दील हो गई। सूचना के बाद भी फायर ब्रिगेड दल के मौके पर नहीं पहुंच पाने से लोगों में आक्रोश छाया रहा। पीड़ितों की गुहार पर क्षेत्रीय लेखपाल ने मौका मुआयना कर क्षतिपूर्ति की रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को सौंपी गई।
बताते हैं कि औराई कोतवाली क्षेत्र के अमीरपट्टी गांव स्थित एक खेत के किनारे लगे ट्रांसफार्मर में आपूर्ति के समय तेज आवाज के साथ चिंगारी निकली। जो खेत में पक कर तैयार गेहूं की फसलों को आगोश में लेते हुए जलाकर राख कर दिया। किसानों को अपनी फसलों के जलने की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ं पहुंच लोगों की घंटों अथक मेहनत से आग पर काबू पाया जा सका। आग लगने की सूचना घटना स्थल से मात्र तीन किलोमीटर की दूरी पर स्थित अग्निशमन विभाग को देने के बाद भी दल नहीं पहुंच सका था। लोगों में इस बात की नाराजगी बनी रही कि सूचना और मौके पर पहुंच कर अवगत कराने के बाद भी विभाग जब तक मौके पर पहुंचने की जहमत उठाता है तब तक आग फसलों को बर्बादी की कगार पर पहुंचा चुका होता है। आग बुझाने वालों को तेज गति से चल रही पछुवा हवा के झोकों के बीच लपटों का भी सामना करना पड़ा।
प्रत्यक्षदर्शियों का मानना रहा कि जैसे-जैसे आग फसलों को जद में लेकर आगे की ओर बढ़ रही थी वैसे-वैसे हवा अपना प्रभाव दि खाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। हालांकि जुटे लोटा, बाल्टी, अरहर के पौधों आदि का प्रयोग कर आग पर काबू पाए। अगलगी में सुजीत कुमार शुक्ला का 12 बिस्वा, अजीत कुमार शुक्ला का 12 बिस्वा, रमाशंकर शुक्ला का एक बीघा ,घनश्याम शुक्ला का एक बीघा, चिमन दलित का 15 बि स्वा और ब्रम्हदेव शुक्ला का 2 बिस्वा समेत अन्य किसानों को नुकसान का सामना करना पड़ा। इसी तरह ज्ञानपुर कोतवाली क्षेत्र के डभका-खरगपुर निवासी रणजीत के खेत में शार्टसर्किट से लगी आग ने एक बीघे की फसल को देखते ही देखते राख में बदल दिया।