फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   अतिक्रमण का जाल, पार्क हुए बदहाल

अतिक्रमण का जाल, पार्क हुए बदहाल

Mon, 11 Mar 2019 12:59 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 11 Mar 2019 12:59 AM IST
विज्ञापन
अतिक्रमण का जाल, पार्क हुए बदहाल

विज्ञापन
ज्ञानपुर। अतिक्रमण का जाल सड़कों से लेकर पार्कों तक फैल गया है। नगर के आंबेडकर और राजा पार्क की सुंदरता भी दागदार होती जा रही है। दोनों पार्कों के चारों तरफ तमाम प्रकार की दुकानें लगने से पार्कों में जाना मुश्किल हो जाता है। यही हाल हरिहरनाथ मंदिर के समीप शहीद पार्क का भी है। जहां पटरी दुकानदारों के अतिक्रमण से विभिन्न विभूतियों की प्रतिमाएं भी ओझल हो जाती है।

ज्ञानपुर नगर में दशकों से बदहाल राजा पार्क, मुखर्जी पार्क, आंबेडकर पार्क और शहीद पार्क के सुंदरीकरण पर लाखों खर्च किया गया। आकर्षक लाइटिंग और रंग-रोगन से पार्क काफी सुंदर लगने लगे लेकिन उसके आसपास अतिक्रमण होने से पार्कों की हालत बेहाल ही है। पूर्व में नगर पंचायत प्रशासन और कोतवाली पुलिस ने अभियान तो चलाया, लेकिन हटते ही स्थिति जस की तस बन जाती है। बेतरतीब पटरी दुकानों से आए दिन जाम की समस्या भी जटिल हो जाती है। ईओ ज्ञानपुर राजेंद्र दूबे ने कहा कि अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed